सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police raided, caught 30 kg of banned sugar Manjha

Saharanpur News: पुलिस ने मारा छापा, 30 किलो प्रतिबंधित चीनी मांझा पकड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 15 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police raided, caught 30 kg of banned sugar Manjha
थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा चीनी मांझे के साथ पकड़े गई आरोपी - फोटो : 1
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने नाला पटरी पर छापा मारकर चीनी मांझा बेचते तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 60 गट्टू और 120 रुपये नकद मिले, जो मांझा बरामद हुआ वह करीब 30 किलो है। इन युवकों ने मांझे को कंबोह पुल से 14 हजार रुपये में खरीदा था।
Trending Videos

टीम ने चीनी मांझे की बिक्री को लेकर स्टिंग किया था। 13 जनवरी के अंक में चीनी मांझे का चेन सिस्टम, नाबालिगाें के हाथों में डोर, शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद पुलिस ने हरकत में आई और मंगलवार रात थाना कुतुबशेर उप निरीक्षक भूपेश शर्मा ने टीम के साथ नाला पटरी के पास छापा मारा। यहां तीन युवक प्रतिबंधित चीनी मांझा बेचते पकड़े गए। हरीश निवासी मेहंदी सराय, शाद निवासी एकता कॉलोनी और साकिब उर्फ मुन्ना निवासी पीर वाली गली को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। तलाशी में अलग-अलग रंगों के मांझे से भरे प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर 30 किलोग्राम पाया गया यानी 60 गट्टू बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यह मांझा कंबोह पुल के पास से एक अज्ञात व्यक्ति से 14 हजार रुपये में खरीदकर लाए थे। रात के समय ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने मौके पर ही बरामद मांझे के नमूने लेकर शेष माल को सील कर लिया। आरोपियों के पास मांझा बेचने का कोई लाइसेंस नहीं मिला। इस पर उनके खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
-------
-- अनाउंसमेंट कर किया लोगों को जागरूक
प्रतिबंधित चीनी मांझे को लेकर पुलिस का जागरुकता अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में कोतवाली मंडी पुलिस ने कई मोहल्लों में अनाउंसमेंट कर लोगों को चीनी मांझे के प्रति जागरूक किया। कहा कि चीनी मांझा मनुष्य के लिए ही नहीं, बल्कि पक्षियों के लिए भी घातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed