Saharanpur: भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, रिश्तेदार के घर रह रहे किशोर की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार रात कच्चा मकान गिरने से किशोर की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विस्तार
सहारनपुर छुटमलपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुर में गुरुवार रात कच्चा मकान गिरने से अयान(13) की मौत हो गई जबकि मलबे में दबने से दो बच्चों सहित 6 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। जाहिद अपने कच्चे मकान में परिवार सहित सोया हुआ था। अचानक छत का मलबा भरभरा कर नीचे गिर पड़ा। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। इसी बीच चौकी प्रभारी मुजफ्फराबाद विजय सिंह भी गांव पहुंच गए।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 8 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ
उन्होंने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकाल। तब तक अयान की मौत हो चुकी थी। अयान मुगल माजरा का रहने वाला था और अपने फूफा जाहिद के यहां रहता था।
हादसे में जाहिद, उसकी पत्नी सलमा बेटा मुस्तकीम, मायके आई हुई बेटी मुस्तकिमा, दामाद साबिर और बेटी के दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।