सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Cow Slaughter Accused Injured in Police Encounter in Saharanpur, Accomplice Escapes

Saharanpur: पुलिस मुठभेड़ में गोकश घायल, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 Jun 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक गोकश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मौके से हथियार और गोकशी के उपकरण बरामद हुए हैं।

Saharanpur: Cow Slaughter Accused Injured in Police Encounter in Saharanpur, Accomplice Escapes
पुलिस गिरफ्त में गोकश, पैर में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक गोकश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा।



सबरीपुर के पास पुलिस ने रोकी संदिग्ध बाइक
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर मुनीष चंद्र ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में फतेहपुर थाना पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान सबरीपुर के पास नदी वाले रास्ते पर बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रुकने का संकेत दिया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस दल पर फायरिंग कर दी और भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: हाईवे पर चाय की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, 12 लोग घायल, चालक और हेल्पर फरार

विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में खुजनावर गांव निवासी इनाम घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

फरार आरोपी की तलाश में दबिश
मुठभेड़ के दौरान आरोपी का साथी अनीश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed