Saharanpur: हिस्ट्रीशीटर गौकश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
Saharanpur News: मिर्जापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर गौकश जावेद के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। मौके से तमंचा, कारतूस, गौकशी के उपकरण और चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर गौकश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी जावेद के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसका एक साथी फायरिंग करते हुए जंगल की ओर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार कॉम्बिंग कर रही हैं।
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा, कारतूस, गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस ने बताया कि घायल आरोपी जावेद हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है।
मिर्जापुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आसपास के जंगलों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।