{"_id":"696f904d121c4c0d3a083d2e","slug":"saharanpur-invest-the-money-i-will-make-you-rich-2-5-crores-were-cheated-from-a-retired-mill-officer-2026-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: 'रुपये लगा दो, मालामाल कर दूंगा', रिटायर्ड मिल अधिकारी से ठग लिए ढाई करोड़, ऐसे दिया झांसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: 'रुपये लगा दो, मालामाल कर दूंगा', रिटायर्ड मिल अधिकारी से ठग लिए ढाई करोड़, ऐसे दिया झांसा
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 20 Jan 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार
पंत विहार निवासी शेर सिंह चौहान को महीपाल ने मुनाफे का लालच देकर रुपये इनवेस्ट करा दिए। शुरुआत में लाभ की रकम लौटाकर विश्वास जीता और फिर भारी निवेश करा लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
fraud
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
ठेकेदारी में भारी मुनाफे का लालच देकर एक सेवानिवृत्त शुगर मिल अधिकारी से करीब ढाई करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रकम मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई। एसएसपी के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने पांच नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
साल 2021 में शुगर मिल से सेवानिवृत्त होने के बाद पंत विहार निवासी शेर सिंह चौहान अपने घर पर थे। इसी दौरान रेणु विहार कॉलोनी निवासी महीपाल ने उनसे संपर्क साधा। घर की मरम्मत के बहाने बात शुरू हुई, लेकिन धीरे-धीरे महीपाल ने शेर सिंह का विश्वास जीता और उसे ठेकेदारी के काम में भारी मुनाफे का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि महीपाल ने पीड़ित शेर सिंह चौहान को ठेकेदारी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। विश्वास में आकर, शेर सिंह चौहान ने अपने और अपने परिजनों के खातों से महीपाल और उसकी पत्नी के खातों में करीब 1.33 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा, पीड़ित ने प्लॉट और खेती के पेड़ों को बेचकर मिली रकम भी नकद में आरोपी को सौंपी।
शुरुआत में, आरोपियों द्वारा कुछ रकम मुनाफे के तौर पर लौटाई गई, जिससे पीड़ित का विश्वास और बढ़ गया। हालांकि, बाद में भुगतान बंद कर दिया गया। जब पीड़ित ने अपनी बकाया ढाई करोड़ रुपये की रकम की मांग की, तो आरोपी ने भुगतान करने से साफ इनकार कर दिया।
पीड़ित ने जब रकम वापस लेने के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी महीपाल ने उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 25 मई 2025 को आरोपी ने पीड़ित और उसके परिवार के खिलाफ एक झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।
इस बीच आरोपी ने पीड़ित को 98 लाख रुपये के तीन और 80 लाख रुपये का एक पोस्टडेटेड चेक दिया। ये चेक बाउंस हो गए। एसएसपी के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने महीपाल, सुमित्रा, नितिन, निधि, मौसम और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
