{"_id":"69aa920bacff5b6cd5009b93","slug":"saharanpur-pradhan-s-husband-dies-due-to-collision-with-neel-cow-son-s-marriage-to-take-place-after-3-days-2026-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: नील गाय की टक्कर से प्रधान के पति की मौत, तीन दिन बाद ही होनी है बेटे की शादी, मातम में बदली खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: नील गाय की टक्कर से प्रधान के पति की मौत, तीन दिन बाद ही होनी है बेटे की शादी, मातम में बदली खुशी
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार
सलेमपुर की प्रधान के पति सतीश सैनी ट्यूबवेल का पानी बंद करके देर रात लौट रहे थे। नील गायों के झुंड ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। नौ मार्च को ही उनके बेटे की शादी होनी है। परिवार में मातम पसर गया है।
सतीश सैनी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सरसावा में खेत में ट्यूबवेल बंद करके लौट रहे ग्राम पंचायत सलेमपुर की प्रधान के पति सतीश सैनी (58) की नील गायों के झुंड से टकराने के बाद दर्दनाक मौत हो गई। तीन दिन बाद ही सतीश के बेटे की शादी होनी है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, सतीश सैनी बृहस्पतिवार देर रात लगभग 12 बजे अपनी बाइक से खेत का ट्यूबवेल बंद करके घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अपने खेत से मुख्य सड़क पर निकले, उनकी बाइक की लाइट देखकर खेतों से निकली नील गायों के झुंड ने उन्हें टक्कर मार दी। इस जोरदार टक्कर के कारण सतीश सैनी सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने किसी तरह अपनी पत्नी को फोन करके घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और सतीश सैनी को सहारनपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें देहरादून रेफर कर दिया। देहरादून ले जाते समय रास्ते में ही सतीश सैनी ने दम तोड़ दिया।
मृतक सतीश सैनी अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। पुत्री की शादी पहले ही हो चुकी थी, जबकि पुत्र का विवाह आगामी 9 मार्च को तय था। घर में विवाह की शहनाई की गूंज की जगह अब मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है। पुत्र के विवाह की खुशियों की तैयारी चल रही थी, लेकिन इस अनहोनी घटना ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। यह घटना नील गायों के बढ़ते आतंक और ग्रामीण सड़कों पर रात के समय यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवालिया निशान लगाती है।
ये भी देखें...
Meerut: बंदरों ने दिव्यांग किसान पर किया हमला, छत से गिरकर मौत, बिलखते रहे चार बच्चे और पत्नी
ये भी देखें...
Meerut: बंदरों ने दिव्यांग किसान पर किया हमला, छत से गिरकर मौत, बिलखते रहे चार बच्चे और पत्नी
