सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Rahul becomes president after close contest in Advocates Association elections, this candidate los

Saharanpur: अधिवक्ता एसोसिएशन चुनाव में कांटे की टक्कर के बाद राहुल बने अध्यक्ष, एक वोट से हारा ये प्रत्याशी

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 18 Jan 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार

अध्यक्ष पद पर लगातार चौथी बार बिशंबर सिंह गुट का कब्जा हुआ है और इस बार राहुल त्यागी अध्यक्ष बने हैं। वहीं कोषाध्यक्ष और महासचिव का महत्वपूर्ण पद हाथ से निकल गया और गठबंधन प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। 

Saharanpur: Rahul becomes president after close contest in Advocates Association elections, this candidate los
चुनाव के विजेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में ठाकुर बिशंबर सिंह पुंडीर (बीएसपी) गुट ने अध्यक्ष पद पर लगातार चौथी बार कब्जा किया है। इस बार राहुल त्यागी ने अध्यक्ष पर जीत हासिल की, जबकि महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर प्रगतिशील अधिवक्ता मंच व जागरूक अधिवक्ता मंच गठबंधन के पालम राणा और गौरव दीक्षित सफल रहे।
Trending Videos

 

दीवानी कचहरी के बार रूम परिसर में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनावों की मतगणना शनिवार सुबह नौ बजे शुरू हुई। पिछली बार के मुकाबले इस बार एसोसिएशन के 11 पदों में से छह पद पर ठाकुर बिशंबर सिंह ग्रुप का कब्जा रहा। पांच पदों पर गठबंधन प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। हालांकि, कोषाध्यक्ष और महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद इस बार बीएसपी गुट के हाथों से निकल गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यपाल सैनी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर बीएसपी ग्रुप के राहुल त्यागी ने 913 वोट हासिल किए। गठबंधन प्रत्याशी रविश कुमार माहेश्वरी को 737 मत ही हासिल हुए। बीएसपी ग्रुप के राहुल त्यागी ने 176 मतों से जीत हासिल की। महासचिव पद पर गठबंधन प्रत्याशी पालम राणा ने 954 मत प्राप्त किए। उन्होंने बीएसपी ग्रुप के प्रत्याशी सतेंद्र वर्मा को 265 मतों से हराया। सतेंद्र वर्मा को 689 मत हासिल हुए। कोषाध्यक्ष पद पर गठबंधन प्रत्याशी गौरव दीक्षित ने 843 मत हासिल किए।
 

उन्होंने बीएसपी ग्रुप के यशपाल सिंह को 46 मतों से हराया। यशपाल सिंह को 797 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद भी गठबंधन को मिला। रेखा रानी ने 816 मत हासिल कर बीएसपी ग्रुप के भोपाल सिंह पुंडीर को 32 मतों से मात दी। भोपाल सिंह को 784 मत मिले।
 

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बीएसपी ग्रुप के सौरभ जैन ने 817 तो गठबंधन प्रत्याशी बाबू राम को 703 मत मिले। सौरभ जैन ने 114 मतों से जीत हासिल की। संयुक्त सचिव के दोनों पदों पर बीएसपी ग्रुप का कब्जा रहा। सचिन कुमार सैनी ने 679 तो अनिता रानी ने 745 मत हासिल किए। गठबंधन प्रत्याशी प्रदेश को 571 तो फैसल को 452 मत मिले।
 

सीनियर गवर्निंग काउंसिल पद के लिए बीएसपी ग्रुप से रविदत्त शर्मा ने 734 तो गठबंधन से दिलीप सेठी ने 715 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। मंजर हुसैन काजमी को एक वोट से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें 714 मत मिले। गठबंधन के समय सिंह को 658 मत मिले। जूनियर गवर्निंग काउंसिल पद पर बीएसपी ग्रुप के बिट्टू सहगल को 721 तो गठबंधन के अंकित चौधरी को 699 मित मिले। फौजिया फरहत को 691 तो नैन कुमार को 669 मतों से ही संतोष करना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed