सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Severe cold, minimum temperature 1.9 degrees, life shivering

Saharanpur News: कड़ाके की ठंड, 1.9 डिग्री हुआ न्यूनतम तापमान, कांपी जिंदगी

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 16 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Severe cold, minimum temperature 1.9 degrees, life shivering
विज्ञापन
सहारनपुर। पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर से न्यूनतम तापमान गिरकर अभी तक के सबसे निचले स्तर 1.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसकी वजह से लोगों की कंपकंपी छूटी रही। हालांकि, दोपहर में कुछ समय के लिए हल्की धूप निकल आने के कारण अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे मामूली सी राहत भी मिली।
Trending Videos

एक दिन पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान दो और अधिकतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रहने की वजह से बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह भी घना कोहरा लिए आई। देहात में दृश्यता 100 मीटर तक रही, जबकि शहरी क्षेत्र में 200 मीटर तक साफ देखा जा सकता था। कोहरे के साथ शीतलहर चलने की वजह से लोग कांप उठे। सर्दी का असर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। सामान्य दिनों की तुलना में बाजारों में ग्राहकों की भीड़ कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में दोपहर 12:30 बजे हल्की रोशनी सी हुई और सूर्य ने दर्शन दिए, लेकिन फिर कोहरे और बादलों ने सूरज को ढक लिया। दोपहर दो बजे के बाद हल्का कोहरा और बादल छटे, जिसके बाद हल्की धूप निकल आई। सर्दी से भी कुछ राहत महसूस हुई। न्यूनतम तापमान गिरकर 1.9 डिग्री सेल्सियस हुआ, जबकि अधिकतम तापमान में बुधवार की तुलना में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई और वह बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस हो गया।
------
अभी और सताएगी सर्दी
मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है। यानी सुबह के समय कोहरा आता रहेगा। दिन में हल्की धूप निकल सकती है, लेकिन न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने के आसार हैं। 19 जनवरी को धूप निकल सकती है।
------
बीते सात दिन का तापमान

तिथि------न्यूनतम---अधिकतम
15 जनवरी---1.9------15

14 जनवरी---02------10



13 जनवरी---3.5------13.5

12 जनवरी---3.5------11.5

11 जनवरी---04-------12

10 जनवरी---06-------17

09 जनवरी---4.5------15.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed