सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sister shot: 'I shot Rakhi, only I am responsible', brother's video goes viral, arrested with pistol

बहन की हत्या: 'प्रेमी के साथ जाने की जिद कर रही थी, मान नहीं रही थी, मार दी गोलियां', भाई का वीडियो वायरल

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 24 Mar 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Saharanpur News: छुटमलपुर में प्रेमी लवकुश के साथ जाने पर भाइयों ने बहन राखी को गोली मार दी। एक आरोपी भाई मोंटी ने मंगलवार को वीडियो जारी कर कहा कि उसे बहुत समझाया, मगर वह नहीं मानी। इस वारदात को उसी ने किया है, कोई और शामिल नहीं है। 

Sister shot: 'I shot Rakhi, only I am responsible', brother's video goes viral, arrested with pistol
वीडियो बनाकर अपनी बात कहता गोली मारने वाला भाई मोंटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Murder Of Sister: प्रेमी के साथ जाने से क्षुब्ध होकर बहन राखी को पुलिस कस्टडी में गोली मारने वाले आरोपी भाई मोंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की है। इससे पहले आरोपी ने वीडियो जारी कर हमले के लिए अकेले खुद को जिम्मेदार बताया था। उसने कहा था कि इसमें उसके परिवार के किसी भी सदस्य का हाथ नहीं है। उधर, ऋषिकेश के एम्स में भर्ती राखी की मंगलवार रात करीब नौ बजे मौत हो गई। 
Trending Videos

बता दें, कि रामखेड़ी निवासी राखी गांव मौहम्मदपुर कंधेला निवासी युवक के साथ 16 मार्च को चली गई थी। परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सोमवार को राखी खुद ही फतेहपुर थाने पहुंची। इसके बाद परिजनों ने उसे काफी समझाया था, लेकिन वह प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर सीएचसी में मेडिकल होने के बाद पुलिस कस्टडी में राखी को भाई मोंटी और रवि ने गोली मार दी थी। युवती को पहले सहारनपुर के निजी अस्पताल और फिर गंभीर हालत के चलते एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया गया था। वहां उसने दम तोड़ दिया। इसी बीच मंगलवार दोपहर राखी के भाई मोंटी ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड कर हमले की जिम्मेदारी ली। 
 

वीडियो में मोंटी राणा बता रहा है कि उसने अपनी बहन को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद उसने गुस्से में आकर अपनी बहन को गोली मारी है। इस घटना में वह केवल अकेला जिम्मेदार है। इसमें उसके भाई, मां बाप और परिवार का कोई अन्य शामिल नहीं है। 
वीडियो में वह पुलिस के सामने सरेंडर करने की बात कह रहा है। देर शाम पुलिस ने आरोपी मोंटी को गिरफ्तार कर लिया है। जिस पिस्टल से बहन पर फायरिंग की थी, वह भी बरामद कर ली है। हालांकि, चर्चा यह भी है कि आरोपी पहले ही सरेंडर कर चुका था। दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश में जुटी है।
 

रामखेड़ी में पसरा सन्नाटा, ग्रामीणों ने साध रखी चुप्पी
इस वारदात के बाद गांव रामखेड़ी में युवती के घर वाले मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है और इस बारे में कोई भी ग्रामीण कुछ बात करने को तैयार नहीं है। लोगों ने पूरी तरह चुप्पी साध ली है। युवती के घर पर केवल उसकी मां और भाभी ही हैं और वह भी किसी से नहीं मिल रही हैं। गोलीकांड के बाद युवती के घर से न तो कोई सहारनपुर अस्पताल पहुंचा था और न ही एम्स गया है।

ये भी देखें...
Meerut: 'हाथ काटकर लाओ, 11 लाख ले जाओ', भाजपा नेता ने दिया विवादित बयान, जानें क्या है पूरा मामला
 

कंधेला गांव से दोनों युवक के मकान पर भी लगा ताला
गांव मोहम्मदपुर कंधेला निवासी युवती को ले जाने वाला युवक लवकुश और उसके चचेरे भाई गोविंद के परिजन भी हादसे के बाद से अपने घरों पर ताला लगाकर गायब हो गए हैं। दोनों युवकों का भी 16 मार्च के बाद से कुछ पता नहीं है। उधर, पुलिस ने राखी के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए परिवार पर दबाव बनाने के लिए रात भर दबिशें देकर कई रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है।

ये बोले एसपी
आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। ।
- सागर जैन, एसपी देहात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed