सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The color of Falgun appeared on the khaki, people played Holi by tearing clothes.

Saharanpur News: खाकी पर चढ़ा फाल्गुन का रंग, खूब खेली कपड़ा फाड़ होली

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 06 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The color of Falgun appeared on the khaki, people played Holi by tearing clothes.
कपड़ा फाड़ कीचड़ से ​होली- सहारनपुर के पुलिस लाइन में कपड़ा फाड़कर कीचड़ से होली खेलते पुलिस कर
विज्ञापन
सहारनपुर। होली का रंग पुलिस अधिकारियों और कर्मियों पर बृहस्पतिवार को खूब चढ़ा। डीआईजी, एसएसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारियों ने जमकर होली खेली। वहीं होली की सतरंगी छटा खाकी वर्दीधारियों पर छाई रही। रंग लगाकर और कपड़े फाड़कर होली की खशियां साझा कीं। पूरे दिन पुलिस विभाग में मस्ती का आलम रहा।
Trending Videos

होली के मौके पर पुलिस लाइन मैदान में अधिकारियों ने खास इंतजाम किए थे। मैदान में एक बड़ा गड्ढा खोदकर उसमें पानी भरा गया था। जो अधिकारी पुलिसकर्मियों के साथ बुधवार को दिनभर ड्यूटी करते रहे। उन्होंने अगले दिन बृहस्पतिवार को जमकर खुमारी उतारी। डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन सिंह, एसपी देहात सागर जैन, एसपी सिटी व्योम बिंदल, एएसपी मनोज कुमार यादव, सीओ, थाना प्रभारियों ने पुलिस लाइन पहुंचकर सबसे पहले एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाइयां दी। इसके बाद पुलिसकर्मी मस्ती पर उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए। देखते ही देखते यह सिलसिला इतना चल गया कि पुलिसकर्मी अर्द्धनग्न हो गए। कोई छोटा-बड़ा नहीं था। चाहे इंस्पेक्टर हों या सीओ या उससे बड़े कोई अधिकारी सब मस्ती में मस्त रहे। होली के गीतों पर पुलिसकर्मी जमकर नाच रहे थे। एक-दूसरे पर गीले रंग डालने के कारण जिस स्थान पर होली खेली जा रही थी, वहां दल-दल जैसी स्थिति बन गई। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को जमकर कीचड़ में लपेटा। मस्ती का यह आलम काफी देर तक चलता रहा। डीआईजी, एसएसपी आवास पर भी होली खेली गई। यहां के अलावा थाना और चौकियों में भी पुलिसकर्मियों ने होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed