{"_id":"69693fddbf07f782b6024f33","slug":"the-condition-of-the-country-and-the-state-is-deplorable-every-section-of-society-is-suffering-under-the-bjp-government-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-167272-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: देश और प्रदेश की हालत दयनीय, भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: देश और प्रदेश की हालत दयनीय, भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बसपाइयों ने पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन जन कल्याण दिवस के रूप में मनाया। मल्हीपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश की हालत दयनीय है। भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, युवा, उद्यमी, व्यापारी सभी वर्ग परेशान हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोएडा से आए मुख्य मंडल कोर्डिनेटर विजय सिंह रहे। संचालन तीनों जनपदों के जिलाध्यक्षों और सरफराज राइन ने किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रजनीश बंधु ने की। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने विधान सभा चुनाव 2027 में सत्ता परिवर्तन के लिए एकजुटता का आह्वान किया। विजय सिंह ने कहा कि मायावती के चार बार के शासन को जनता आज भी याद करती है। उन्होंने कहा कि वोट ही सत्ता की चाबी है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने वोट की रक्षा करनी है और आगामी चुनाव में बसपा प्रत्याशियों के लिए वोट करना है।
कार्यक्रम में मंडल कोऑर्डिनेटर नरेश गौतम, अनिल कुमार, जनेश्वर प्रसाद, एस आलम, लोधी कुमार, मलका अख्तर, एडवोकेट इंतखाब आजाद, मंडल कोर्डिनेटर प्रताप सिंह, रतीराम गौतम, नफे सिंह, संगीता गौतम, प्रमुख मेहरबान आलम, वसीम अहमद, नजम कुरैशी आदि रहे।
Trending Videos