सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Pavandhoi River is in a dilapidated state due to neglect.

Saharanpur News: पांवधोई नदी अनदेखी के कारण है बदहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 29 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The Pavandhoi River is in a dilapidated state due to neglect.
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला उद्योग बंधु एवं जिला व्यापार बंधु की बैठक में पहुंचे व्यापारियों और उद्यमियों ने अधिकारियों का ध्यान पांवधोई नदी की बदहाली की ओर दिलाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अनदेखी के कारण पांवधोई नदी की दोनों ओर की दीवारें टूट रही हैं। लगातार कचरा डाला जा रहा है। नालों के जरिए जहरीला पानी छोड़ा जा रहा है। नगर निगम को इस पर ध्यान देना चाहिए।
Trending Videos

नगर निगम के शाकंभरी सभागार में आयोजित बैठक में व्यापारी नुसरत साबरी द्वारा पांवधोई की सफाई का भी मुद्दा उठाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभी ढमोला पर पोकलेन द्वारा सफाई का कार्य कराया जा रहा है। उसके बाद पांवधोई की सफाई करायी जाएगी। मुकुंद मनोहर गोयल ने शहीदगंज से अंसारी रोड पर पांवधोई नदी तक आने वाले नाले की जीर्ण-शीर्ण स्थिति का मामला उठाया। इसपर नगर आयुक्त शिपु गिरि ने मुख्य अभियंता निर्माण को नाले को ठीक कराने के लिए आगणन तैयार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी रोहित घई ने हकीकत नगर में सीएम ग्रिड की कार्यदाई संस्था द्वारा एक निजी प्लाॅट में एक वर्ष पूर्व छोड़े गए पाइप हटवाने की मांग की। इनके अलावा लोहानी सराय का शौचालय ठीक कराने, पालिका बाजार सब्जी मंडी पुल के पास यूरिनल बनवाने, अंसारी रोड पर शिवालिक बैंक के पास सड़क के गड्ढे भरवाने, शौचालयों की साफ सफाई कराने, पुल खुमरान का कूड़ाघर हटवाने की मांग की गई। दोनों बैठकों में अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed