{"_id":"6967e7707c40d829070fe1d7","slug":"the-walls-of-civil-collectorate-wore-the-garb-of-publicity-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-167191-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दीवानी कलक्ट्रेट की दीवारों ने पहना प्रचार का चोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दीवानी कलक्ट्रेट की दीवारों ने पहना प्रचार का चोला
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी के मौसम में दीवानी कचहरी का माहौल राजनीतिक रूप से गर्म है। दो-दो चुनावों के चलते चर्चाओं का दौर जारी है। पहले तो 16 जनवरी को सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन के लिए 30- 31 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके चलते दीवानी कचहरी और कलक्ट्रेट परिसर की दीवारों ने प्रचार का चोला पहन लिया है। प्रत्याशियों के पोस्टर और बैनर से दीवारें अटी हैं।
दोनों ही एसोसिएशनों के चुनाव प्रचार की तैयारी तेज हैं। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने समर्थकों की मदद से कलक्ट्रेट व दीवानी कचहरी परिसर को प्रचार सामग्री से ढंक दिया है। कहीं दीवारों पर पोस्टर चिपकाए गए हैं, तो कहीं बैनर्स और होर्डिंग्स लगाकर अधिवक्ता मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की फिराक है। चाय की दुकानों से लेकर अधिवक्ताओं के चैंबर्स तक चुनावी चर्चाएं हैं। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ अधिवक्ताओं से संपर्क कर समर्थन जुटा रहे हैं।
पारंपरिक माध्यम के साथ सोशल मीडिया पर भी चुनाव प्रचार जारी है। उत्तर प्रदेश बार चुनाव में जिले से भी अजय रोहिल्ला, मुख्तार आदि अधिवक्ता चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें राजीव सैनी भी चुनावी मैदान में हैं। वह इलाहाबाद में प्रैक्टिस करते हैं, लेकिन निवासी सहारनपुर से हैं। चुनावी समर में जीत का ताज किसके सिर पर सजेगा यह तो चुनाव के बाद ही स्पष्ट होगा, बहरहाल सभी चुनाव में ताल ठोक रहे हैं।
Trending Videos