{"_id":"69c833b60a6137c0b40ea291","slug":"travel-on-the-expressway-becomes-more-expensive-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-172263-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का चमारीखेड़ा टोल प्लाजा। संवाद
विज्ञापन
छुटमलपुर(सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण से पहले इस पर सफर करने वालों को महंगाई का झटका लग गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने चमारीखेड़ा टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों पर टोल की दरें ढाई गुना तक बढ़ा दी हैं। नई दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी। पहले कार चालकों को यहां से गुजरने के लिए 35 रुपये चुकाने पड़ते थे अब उन्हें 85 रुपये देने पड़ेंगे।
दो साल से एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा था। इस कारण गत वर्ष टोल की दरें नहीं बढ़ाई गई थी। वर्ष 2024 अप्रैल में तो इस पर टोल की दरें घटा दी गई है। पहले इस पर कार चालकों से 45 रुपये वसूले जाते थे, जिन्हें उस साल घटाकर 35 रुपये कर दिया गया था। अब एक्सप्रेसवे बनकर तैयार को चुका है और अप्रैल माह में प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करने जा रहे हैं। एनएचएआई के प्रबंधक तकनीकी राहुल मीणा द्वारा पत्र जारी कर नई दरों की जानकारी दी गई है।
इसके अनुसार कार से 35 की जगह 85, हल्के व्यावसायिक वाहनों से 55 की जगह 145, बस और ट्रक से 115 की जगह 300, थ्री एक्सल वाहनों से 130 की जगह 330, भारी वाहनों से 185 की जगह 475 और अत्यधिक भारी वाहनों से 220 की जगह 575 रुपये वसूले जाएंगे। 24 घंटे के अंदर वापसी करने पर दोनों तरफ के लिए कार को 135, हल्के व्यावसायिक वाहन को 215, बस ट्रक को 455, थ्री एक्सल वाहनों को 490, भारी वाहनों को 710 और अत्यधिक भारी वाहनों को 865 रुपये देने होंगे। मासिक पास के लिए यह राशि क्रमश: 2980, 4810, 10075, 10990, 15800 और 19230 रुपये रहेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अंबाला हाईवे के टोल पर मिली राहत, शुल्क हुआ कम
सरसावा। अंबाला हाईवे के सुआंखेड़ी टोल पर कार, जीप के लिए 125 रुपये के स्थान पर 90, हल्के कामर्शियल वाहनों को 200 के स्थान पर 150, बस और ट्रक को 415 के स्थान पर 310, थ्री एक्सल वाहनों को 455 के स्थान पर 335, भारी वाहनों को 650 के स्थान पर 485 रुपये, अत्यधिक भारी वाहनों को 790 के स्थान पर 590 रुपये वसूले जाएंगे। 24 घंटे में ही वापसी पर कार से 185 के स्थान पर 135, हल्के व्यावसायिक वाहनों से 295 के स्थान पर 220, बस ट्रक से 620 के स्थान पर 465, थ्री एक्सल से 680 के स्थान पर 505, भारी वाहनों से 975 के स्थान पर 730 तथा 1190 के स्थान पर 885 रुपये वसूले जाएंगे। इससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
Trending Videos