सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: One crore rupees were cheated by giving 'donation' of Rs 24 thousand, young man made victim online

UP: 24 हजार रुपये का 'दाना' डालकर ठग लिए एक करोड़ रुपये, सहारनपुर में युवक को ऑनलाइन बनाया शिकार

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 09 Mar 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Saharanpur News: माधवनगर निवासी अमित कुमार को निवेश के जरिये मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ऑनलाइन निवेश कराकर कुछ रकम शुरु में दी गई और जब एक करोड़ का निवेश कर दिया, तो ठगी हो गई। 

UP: One crore rupees were cheated by giving 'donation' of Rs 24 thousand, young man made victim online
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र में माधव नगर निवासी व्यक्ति से फर्जी ट्रेडिंग एप और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए 1.02 करोड़ रुपये की साइबर हुई है। ठगों ने विश्वास में लेने के लिए पीड़ित के खाते में अलग-अलग 24,100 रुपये की ट्रांजेक्शन की। इसके बाद 21 जनवरी से पांच मार्च 2026 तक पीड़ित ने आरोपियों के अलग-अलग खातों में धनराशि भेजी। साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

 

माधव नगर निवासी अमित कुमार ने तहरीर देकर बताया कि दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग की क्लासेज और रोजाना शेयर खरीदने का सुझाव दिया। इसके बाद एक जनवरी 2026 को मोबाइल नंबर फिसडम संस्थागत स्टॉक ट्रेडिंग नाम के व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ग्रुप में शेयर बाजार से संबंधित जानकारी दी जाती थी। इसी दिन उनका नंबर एक अन्य व्हाट्सएप ग्रुप अमित वीआईपी एक्सक्लूसिव सर्विस टीम अंक-15 में भी जोड़ दिया गया। इस ग्रुप में उन्हें शेयर खरीदने और बेचने के लिए व्यक्तिगत नोटिफिकेशन भेजे जाते थे। 12 जनवरी 2026 को ग्रुप एडमिन रक्षिता वेद ने उनसे निजी चैट में संपर्क कर एक नए ट्रेडिंग एप के जरिए निवेश कर अधिक लाभ का झांसा दिया। 
 

21 जनवरी को एक लिंक भेजा गया, जिसके माध्यम से उन्होंने फिस्डपरो नाम का एप डाउनलोड किया और उसमें पंजीकरण कर ट्रेडिंग शुरू कर दी। शुरुआत में उन्होंने 24,100 रुपये की राशि एप से निकाली, जो उनके बैंक खाते में आ गई। इसके बाद पीड़ित ने अधिक धनराशि निवेश करनी शुरू कर दी।
 

35 लाख रुपये से अधिक शेयर अलॉट किए
ठगों ने पीड़ित को आईपीओ में निवेश करने का लालच दिया। सबसे पहले इसके बाद आरोपियों ने उन्हें आईपीओ में निवेश करने के लिए कहा। मारुशिका टेक्नोलॉजी लिमिटेड नामक आईपीओ में उनके एप में दिख रही राशि से लगभग 35 लाख रुपये अधिक शेयर अलॉट कर दिए गए, जिसके चलते उन्हें 35 लाख रुपये अतिरिक्त जमा करने पड़े।

ऐसे चला ठगी का पता
ठगों ने उनसे कहा कि रुपये निकालने के लिए पहले 3,12,05,366 रुपये शॉर्ट टर्म टैक्स जमा करने होंगे। बाद में ठगों ने कहा कि यदि वह 50 लाख रुपये और जमा कर दें तो वह 2.5 करोड़ रुपये तक की राशि निकाल सकते हैं, अन्यथा उनकी पूरी रकम आयकर विभाग मुंबई को भेज दी जाएगी। पीड़ित जब भी एप से रकम निकालने का प्रयास करते हैं तो कोई राशि नहीं निकल रही। जांच करने पर उन्हें पता चला कि ठगों ने फिसडम कंपनी के नाम और लोगो का फर्जी इस्तेमाल कर नकली एप बनाया था और उसी के जरिए ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित ने 1.02 करोड़ रुपये खुद और माता-पिता के बैंक खातों से ट्रांजेक्शन की।
 

इन एप से हो चुकी ठगी
- कू कॉइन और मिग कॉइन एप
- एससीएसएलपीएमए एप
- फिनवेव सिक्योरिटी प्रो एप
- फर्जी सिम कार्ड और बैंकिंग एप
- टेलीग्राम चैनल एप

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed