{"_id":"696f935d23ae9a28f107a0dc","slug":"up-these-three-players-from-saharanpur-will-play-in-uttar-pradesh-s-ranji-team-one-was-bought-in-csk-2026-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में खेलेंगे सहारनपुर के ये तीन खिलाड़ी, एक को तो सीएसके ने 14 करोड़ में खरीदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में खेलेंगे सहारनपुर के ये तीन खिलाड़ी, एक को तो सीएसके ने 14 करोड़ में खरीदा
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 20 Jan 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
सार
Saharanpur News: प्रशांत वीर, कुणाल त्यागी और नदीम को रणजी टीम के लिए चुना गया है। 22 जनवरी को लखनऊ में होने वाले मैच के लिए तीनों का बुलावा आया है। इसे लेकर सहारनपुर में खुशी की लहर है।
नदीम, कुणाल और प्रशांतवीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सहारनपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी की खबर है। जिले के खिलाड़ी प्रशांत वीर, कुणाल त्यागी और नदीम का चयन उत्तर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी टीम में हुआ है। तीनों खिलाड़ी 22 जनवरी से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले मैच में प्रतिभाग करेंगे।
Trending Videos
सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम ने कहा कि चयनित खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई है और यह सहारनपुर के लिए गर्व का क्षण है। एसडीसीए हमेशा खिलाड़ियों के प्रदर्शन और विकास के लिए हर संभव सहयोग करेगा। टीम अपना पहला मैच झारखंड के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें, कि प्रशांतवीर को आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 14.20 करोड़ में खरीदा है। वह आईपीएल के इस संस्करण में चेन्नई की टीम की ओर से खेलेंगे। प्रशांतवीर बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज हैं। वह अपनी एकेडमी ही नहीं, बल्कि पूरे सहारनपुर में लंबे शॉट मारने के लिए जाने जाते हैं।
कुनाल त्यागी गांव खटौली के रहने वाले हैं। वह तेज गेंदबाज है। वहीं नदीम दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एसडीसीए के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सचिव लतीफ उर रहमान, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष पाली कालड़ा, संरक्षक अमर गुप्ता और राज कुमार राजू सहित मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, जॉइंट सेक्रेटरी महेश शर्मा, मोहम्मद वकार, भूपेंद्र कच्छल, विनय कुमार आदि ने खुशी जाहिर की है।
