सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Viewers remained glued to their seats throughout the thrilling and mysterious journey of *Sach Kahoon Ke*.

Saharanpur News: सच कहूं के रोमांचक और रहस्यमयी सफर में कुर्सियों से चिपके रहे दर्शक

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 29 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Viewers remained glued to their seats throughout the thrilling and mysterious journey of *Sach Kahoon Ke*.
उत्सव-ए-रंगमंच कार्यक्रम में नाटक मंचन के दौरान अदालत में दलील करते कलाकार। स्रोत संस्था
विज्ञापन
सहारनपुर। मानसी अभिनय गुरुकुल की ओर से दिल्ली रोड स्थित उत्सव-ए-रंगमंच के दूसरे और तीसरे दिन शानदार नाटकों का मंचन हुआ। अनुकृति रंगमंडल कानपुर के कलाकारों ने सच कहें तो नाटक का शानदार मंचन किया। रहस्य और रोमांच ने दर्शकों को अंत तक कुर्सियों से बांधे रखा।
Trending Videos


नाटक में धन संपन्न अविवाहित शिरीन वाडिया अपने सहयोगी सरस्वती बाई के साथ आलीशान घर में रहती हैं। एक दिन शिरीन लौट रही होती है कि तभी बस की चपेट में आने से उन्हें नितिन सावरकर (ऐश्वर्य दीक्षित) बचा लेता है। वह उसी शहर में रहने वाला शादीशुदा, लेकिन बेरोजगार युवक होता है। सिनेमा घर में हुई मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातों और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो जाता है। दोनों की नजदीकियां सरस्वती (दीपिका सिंह) को नहीं रास आती। इसके बाद शिरीन वाडिया अपने घर में मृत मिलती है। पुलिसिया तहकीकात शुरू होती है। पुलिस को नितिन पर शक है। नितिन अपनी पत्नी आयशा (संध्या सिंह) की सलाह पर अधिवक्ता कर्णिक (विजयभान) और राणे (सम्राट) से मिलता है। इंस्पेक्टर शिंदे (वसीम) नितिन को गिरफ्तार कर लेता है। अदालत में सरकारी वकील परांजपे (महेंद्र धुरिया) जिरह करते हैं। आयशा भी अपने पति के खिलाफ बयान देती है। सभी साक्ष्य और गवाह नितिन के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्णिक और राणे अपने दफ्तर में बैठे होते हैं। तभी एक रहस्यमयी औरत सबूत होने का दावा करती है। मराठा नाटक का हिंदी रुपांतरण डॉ. वसुधा सहस्त्रबुद्धे और निर्देशन डाॅ. ओमेंद्र कुमार ने किया। संगीत विजय भास्कर, मंच व्यवस्था नरेंद्र सिंह, आकाश शर्मा और प्रकाश परिकल्पना कृष्णा सक्सेना का रहा। इसके अलावा तुम्हें कौन सा रंग पसंद है, ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से अंदर तक निचोड़ दिया। मुख्य पात्र डीके की भूमिका में प्रवीन अरोड़ा, अजनबी के रूप में कामेश सेठी ने उत्कृष्ट अभिनय किया,। संगीत भास्कर, प्रकाश संचालन कृष्णा सक्सेना ने किया। नाटक के लेखक पाली भूपिंदर सिंह हैं, निर्देशन प्रवीन कुमार अरोड़ा ने किया। प्रस्तुति प्रबंधन शैली अरोड़ा का रहा।
तीसरे दिन नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर अमी, द्वितीय स्थान पर सुगंधित एवम तृतीय स्थान प्राप्त दीपिका रहीं। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर गुनगुन रही। युगल श्रेणी में पर प्रथम स्थान पर सुहैल व अमित, द्वितीय स्थान पर देव व देवांश, तृतीय स्थान पर कृषव व विवान रहे। समूह वर्ग में प्रथम स्थान पर इंद्रप्रस्थ कॉलेज ग्रुप रहा। इस अवसर पर अध्यक्ष केके गर्ग, योगेश पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed