सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voting will be held today, 1825 advocates will exercise their franchise

Saharanpur News: आज होगी वोटिंग, 1825 अधिवक्ता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 16 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Voting will be held today, 1825 advocates will exercise their franchise
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को मत डाले जाएंगे। मतदान में 1825 अधिवक्ता अपने-अपने मताधिकार की उपयोग करेंगे। मतदान सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक होगी। 17 जनवरी को गिनती होगी।
Trending Videos


मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यपाल सैनी ने बताया कि वार्षिक चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। चुनाव में दो गुट आमने-सामने हैं। इससे पहले बुधवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई। सभी 23 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। ठाकुर बिशंबर सिंह बीएसपी ग्रुप के पैनल के दावेदार अध्यक्ष पद पर राहुल त्यागी, वरिष्ठ उपाध्याय पद पर भोपाल सिंह पुंडीर मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सौरभ जैन, महासचिव पद पर सत्येंद्र वर्मा, सहसचिव पद पर सचिन सैनी व अनीता रानी ने पर्चा भरा हैं। कोषाध्यक्ष पद पर यशपाल सिंह, सीनियर गवर्निंग काउंसिल पद पर मंजर हुसैन काजमी व रवि दत्त शर्मा चुनावी मैदान में हैं। जूनियर गवर्निंग काउंसिल पद पर फोजिया फरहत व बिट्टू सहगल अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
वहीं, प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच एवं जागरूक अधिवक्ता मंच गठबंधन की तरफ से अध्यक्ष पद पर रवीश कुमार माहेश्वरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रेखा रानी पुंडीर चुनाव लड़ रहे हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बाबूराम, महासचिव पद पर पालम राणा, सहसचिव पद पर प्रवेश व फैसल, कोषाध्यक्ष पद पर गौरव दीक्षित, सीनियर गवर्निंग काउंसिल पद पर समय सिंह व दिलीप सेठ दावेदार हैं।
जूनियर गवर्निंग काउंसिल पद पर अंकित चौधरी व नैन कुमार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सह सचिव पद पर एक निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद साकिब ने भी पर्चा जमा किया है।

चुनाव में दोनों गुटों के दावे :

ठाकुर बिशंबर गुट :

- अधिवक्ताओं के लिए वाटर कूलर और सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाया

- सर्दियों में इस्तेमाल के लिए गर्म पानी की मशीन लगवाई

- अधिवक्ता कल्याण बोर्ड से आर्थिक सहायता

- अधिवक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकताओं पर निस्तारण

- सबसे अधिक राशि एसोसिएशन के कोष में जमा कराई

----

प्रगतिशील एवं जागरूक अधिवक्ता मंच गठबंधन

- भ्रष्टाचार रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे

- नए चैंबर निर्माण हेतु सार्थक कदम

- बार के फंड का जमा-खर्च की पारदर्शिता

- किसी अधिवक्ता के कोर्ट आते-जाते समय दुर्घटना होने पर बिना भेदभाव आर्थिक सहायता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed