सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   We will work together, the interest of the advocates is paramount.

Saharanpur News: मिलकर करेंगे काम, अधिवक्ताओं का हित सबसे ऊपर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
We will work together, the interest of the advocates is paramount.
विज्ञापन
- सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में जीत के बाद बोले नवनिर्वाचित पदाधिकारी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का परिणाम आने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों ने एकजुटता का संदेश दिया है। बता दें कि पिछले वर्ष के परिणामों से इतर इस बार कार्यकारिणी पर किसी एक ग्रुप का कब्जा नहीं है। अध्यक्ष पद ठाकुर बिशंबर सिंह पुंडीर ग्रुप के पास है तो महासचिव और कोषाध्यक्ष पद गठबंधन के पास है। ऐसे में सभी ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया है।

अध्यक्ष पद पर ठाकुर बिशंबर सिंह पुंडीर ग्रुप के राहुल त्यागी ने जीत हासिल की है। जीत के बाद उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों को सबसे आगे रखा जाएगा। अधिवक्ताओं की सभी समस्याओं पर मिल बैठकर निस्तारण कराया जाएगा। उनके हितों के कार्यों को सभी को साथ लेकर आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासचिव पद पर प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच और जागरूक अधिवक्ता मंच के पालम राणा ने जीत हासिल की है। उन्होंने जीत के बाद कहा कि सभी समस्याओं पर आपसी तालमेल बनाकर कार्य किया जाएगा। सभी के लिए सबसे ऊपर अधिवक्ता हित है। एकमात्र इस नीति पर ही नवचयनित कार्यकारिणी कार्य करेगी।

गठबंधन के ही कोषाध्यक्ष पद पर गौरव दीक्षित ने विजय प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी जूनियर अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण में ठोस पहल करेगी। सबसे अधिक परेशानी महिला अधिवक्ताओं को होती है। उनके लिए बड़े सभागार की व्यवस्था की जाएगी। आने वाले एक वर्ष में सभी को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed