सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Weather affected, flower business withered in winter

Saharanpur News: मौसम की मार, सर्दी में मुरझाया फूलों का कारोबार

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 16 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Weather affected, flower business withered in winter
विज्ञापन
सहारनपुर। मौसम सर्द है। इसका असर इंसानों और जानवरों पर तो दिख ही रहा है, साथ ही फूलों का उत्पादन भी घटा है। कई दिनों से अच्छी धूप न निकलने से फूलों का विकास प्रभावित हो रहा है। इससे दाम बढ़ रहे हैं। सबसे अधिक मार गेंदे के फूलों पर पड़ी है।
Trending Videos


गेंदे के फूल के दाम सबसे अधिक बढ़े हैं। साथ ही गुलाब के दामों भी बढ़ोतरी हुई है। दाम बढ़ने से कारोबार भी प्रभावित हुआ है। अब जब सहालग की सीजन शुरू होने वाला है और 26 जनवरी भी नजदीक है। ऐसे में कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। जोगियान पुल के नजदीक लगने वाले फूल बाजार में ग्राहकों की आमद भी कम है। कारोबारी शाहिद ने बताया कि गेंदा 100 रुपये प्रति किलो तक है। पहले यह 70 रुपये तक तक था। इसी तरह गुलाब का फुल भी प्रति पीस 30 रुपये तक हैं। पंखुड़ियां भी महंगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले गुलाब की पत्तियां करीब 350 रुपये प्रति किलो तक थी, जो कि वर्तमान में 400 रुपये से ऊपर है। इसके अलावा जरेवरा, लिली के दाम भी बढ़े हैं। जिले में बड़ी संख्या में गेंदे की खेती होती है। मौसम का असर फूलों की खेती पर पर पड़ रहा है। फूल विक्रेता अमित बताते हैं कि दाम बढ़ने से ग्राहक कम आने लगे हैं। ग्राहक पुराने दामों पर ही फूल खरीदने की कोशिश करते हैं। मकर संक्रांति के साथ ही सहालग का सीजन शुरू हो गया है। शादियों और मांगलिक कार्यों की शुरुआत से अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed