सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman accuses husband of planning third marriage over not having a son, reaches police station with two-year-o

Meerut: बेटा न होने पर पति पर तीसरी शादी की तैयारी का आरोप, दो साल की बच्ची के साथ थाने पहुंची महिला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Mar 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में एक महिला दो साल की बच्ची को लेकर लिसाड़ी गेट थाने पहुंची और पति पर तीसरी शादी की तैयारी करने का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि चार बेटियां होने के कारण पति ने पहली पत्नी को भी छोड़ दिया था।

Woman accuses husband of planning third marriage over not having a son, reaches police station with two-year-o
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ में पारिवारिक विवाद का एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला दो साल की बच्ची को लेकर लिसाड़ी गेट थाने पहुंच गई। महिला ने अपने पति पर बेटा न होने के कारण तीसरी शादी की तैयारी करने का आरोप लगाया है।

Trending Videos


महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी और उससे एक दो साल की बेटी है। उसका आरोप है कि पति को बेटा चाहिए, इसलिए वह दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BSF जवान की हत्या: भाई की पत्नी बोली-रात को धमाका हुआ, बाहर देखा तो कुछ न था, 12 घंटे चारपाई पर पड़ा रहा शव

पहली पत्नी को भी छोड़ने का आरोप
महिला का कहना है कि उसके पति की पहले भी शादी हो चुकी है। पहली पत्नी से चार बेटियां होने के बाद उसने उसे छोड़ दिया था। अब उसके साथ भी वही व्यवहार किया जा रहा है और उसे घर से निकालने की कोशिश की जा रही है।

बच्ची को लेकर थाने पहुंची पीड़िता
पीड़ित महिला अपनी दो साल की बच्ची को साथ लेकर लिसाड़ी गेट थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। उसने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed