{"_id":"6a6910ce4e5d8b1aa6097358","slug":"473-high-school-and-166-intermediate-candidates-appeared-for-the-compartment-examination-sambhal-news-c-204-1-chn1001-131358-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कंपार्टमेंट परीक्षा में हाईस्कूल के 473 और इंटर के 166 परीक्षार्थी रहे उपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कंपार्टमेंट परीक्षा में हाईस्कूल के 473 और इंटर के 166 परीक्षार्थी रहे उपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। नगर के हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई गई। पहली पाली में हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षा में 473 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 25 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा में 166 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और छह गैरहाजिर रहे।
कार्यवाहक डीआईओएस व पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज राजपुर के प्रधानाचार्य दया शंकर ने बताया कि मंगलवार को हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। पहली पाली का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक रहा। इसमें हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने कंपार्टमेंट परीक्षा दी। इस पाली में पंजीकृत 498 परीक्षार्थियों में से 473 उपस्थित हुए, जबकि 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली का समय दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक रहा। इसमें इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की गई। इस पाली में पंजीकृत 172 परीक्षार्थियों में से 166 ने परीक्षा दी, जबकि छह परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों में परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई गई। परीक्षा के दौरान सचल दल ने केंद्र का निरीक्षण कर सघन चेकिंग की। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक आशा देवी चौहान के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की भी तैनाती रही।