{"_id":"6a6a68c64bd7b2049b01ae41","slug":"66-cuts-in-13-kilometers-41-illegal-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-138270-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 13 किलोमीटर में 66 कट...41 अवैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 13 किलोमीटर में 66 कट...41 अवैध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर बने डिवाइडर पर बने कट पर सड़क हादसों की रोकथाम के लिए इंतजाम नहीं हैं। मिलक सिरसी से लेकर संभल तक डिवाइडर पर 41 अवैध कट हैं। यहं संकेतक नहीं लगे हैं और न ही अधिकांश स्थानों पर रेडियम पट्टी वाले पाइप हैं। कुछ स्थानों पर पाइप लगे हैं तो रेडियम पट्टी नहीं है। ऐसे में हादसे का अंदेशा बना है।
मुरादाबाद मार्ग पर मिलक सिरसी मोड़ से डिवाइडर की शुरुआत हो रही है, जो संभल तक करीब 13 किलोमीटर क्षेत्र में बना है। इस डिवाइडर पर 66 स्थानों पर कट बने हुए हैं। सिरसी रेलवे क्रॉसिंग के पास कट वाले स्थान पर डिवाइडर की हालत बेहद खस्ता है। गांव मखदूमपुर के सामने कट वाले स्थान पर डिवाइडर टूटा हुआ है, यहां संकेतक नहीं लगा है।
इसके अलावा कई ऐसे स्थान हैं, जहां डिवाइडर पर कट बने हैं लेकिन संकेतक नजर नहीं आ रहे हैं। डिवाइडर पर कुछ दूरी के अंतराल पर पाइप लगाकर उस पर रेडियम पट्टी लगाई जाती है ताकि वाहन चालकों को डिवाइडर की जानकारी होती रहे लेकिन यह व्यवस्था भी ठीक नहीं है। कई जगह रेडियम पट्टी वाले पाइप टूटे हुए हैं और कई स्थानों पर पाइप पर रेडियम पट्टी ही नहीं है।
विज्ञापन
कई जगहों पर रेडियम पट्टी के पाइप नहीं हैं। कुछ ऐसे ही हालात संभल में चंदौसी चौराहे तक बने हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अनजान बने हैं। जिसका खामियाजा किसी भी दिन लोगों को उठाना पड़ सकता है।
अवैध कट बंद कराए जाएंगे। संकेतक और रेडियम पट्टी को भी दुरुस्त कराया जाएगा। ताकि हादसों की कोई गुंजाइश न रहे।
सुनील प्रकाश, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, संभल