सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A family was held hostage and robbed of Rs 8 lakh; police filed a theft report.

Sambhal News: परिवार को बंधक बनाकर आठ लाख की लूट, पुलिस ने चोरी में दर्ज की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
A family was held hostage and robbed of Rs 8 lakh; police filed a theft report.
विज्ञापन
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के गांव नरेठा मोहम्मदपुर में शुक्रवार देर रात नकाबपोश तीन से चार बदमाशों ने मतीन और उनके परिवार को हथियाराें के बल पर बंधक बना लिया। कमरे में बंदकर नकदी-जेवर समेत आठ लाख की संपत्ति लूटकर भाग गए। बदमाशों के भागने के बाद पीड़ित परिवार ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने कमरे से निकाला। पुलिस ने इस मामले को चोरी में दर्ज किया है।
Trending Videos




मतीन अहमद ने बताया कि उनका मकान गांव के बाहरी छोर पर है। शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि करीब ढाई बजे तीन से चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। तमंचे व धारदार हथियारों के बल पर उनको और उनकी पत्नी शमशीदा को बंधक बना लिया। इसके बाद कमरे में सो रही बेटे की पत्नी गुलफशा और बेटी को मुस्कान को भी बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। घर में रखे 50 हजार रुपये, चार तोले सोने के जेवर, 750 ग्राम चांदी के जेवर और संदूक लूटकर चले गए। जाते हुए सभी को कमरे में बंद कर गए। पीड़ित ने बताया कि जब बदमाश घर से चले गए तो शोर मचाया। पड़ोस के लोग पहुंचे और कमरे से बाहर निकाला।
पीड़ित ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। शुक्रवार को अमरोहा के एक गांव में काम के 20 हजार रुपये मिले थे। वह रुपये और घर के रुपये बदमाश लूटकर ले गए। पीड़ित ने बताया कि एक वर्ष पहले बेटे की शादी हुई है। उनके दो बेटे हैं और दोनों बाहर रहते हैं।



0000000000



पीड़ित के घर में पुलिस ने वीडियो बनाई और थाने का दिलाया हवाला, मामला भी चोरी में दर्ज किया



पीड़ित ने दावा किया कि जांच के लिए जो पुलिसकर्मी आए थे वह उनको मकान की दीवार के पास ले गए और कहा कि वीडियो में कहो कि वह चोरी की घटना की जानकारी देने थाने आए हैं। वीडियो बनाकर और जानकारी कर पुलिसकर्मी चले गए। लूट की घटना होने के बाद भी चोरी में दर्ज किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की इस तरह की कार्रवाई से घटनाओं पर अंकुश तो क्या ही लगेगा, बल्कि बदमाशों के हौसले बढ़ेंगे।



00000000



गांव नरेठा मोहम्मपुर में चोरी की घटना हुई है। जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।



मोहित चौधरी, प्रभारी, असमोली थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed