सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandausi region has the highest number of voters, Asmoli has the lowest number of voters cut off.

Sambhal News: चंदौसी क्षेत्र में सबसे ज्यादा, असमोली में कटे सबसे कम मतदाता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Chandausi region has the highest number of voters, Asmoli has the lowest number of voters cut off.
विज्ञापन
संभल। जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर 2026) कार्यक्रम शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। इसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होने के बाद यह तस्वीर स्पष्ट हो गई है कि अब जिले में कुल मतदाता 1343051 हैं। जबकि जिले में कुल 3,18,701 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इसमें मृतक,शिफ्ट हो चुके और डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं। हालांकि नए मतदाता जोड़ने, शिफ्ट हो चुके और मर चुके मतदाताओं के फार्म 6, 7 और 8 भरे जाते रहेंगे।
Trending Videos

अंतिम प्रकाशन के बाद सबसे ज्यादा मतदाता चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में कम हुए हैं। एसआईआर प्रक्रिया से पहले चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में 3,99,331 मतदाता थे, प्रक्रिया के तहत कुल 99,093 मतदाता सूची से हटा दिए गए। अब 3,00,238 मतदाता हैं। चंदौसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक गुलाब देवी हैं और वह वर्तमान में राज्यमंत्री भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में गुन्नौर विधानसभा से 95,311 मतदाता सूची से हटाए गए हैं। संभल विधानसभा क्षेत्र से 73,926 मतदाता और असमोली विधानसभा क्षेत्र से 50,371 मतदाताओं के नाम सूची से हटे हैं।
डीएम ने बताया कि जिले में वर्ष 2025 में कुल जनसंख्या 27,42,024 थी। एसआईआर से पहले 27 अक्टूबर 2025 को 15,70,306 मतदाता थे, जबकि ईपी रेशियो 57.27 और जेंडर रेशियो 870.34 था। 06 जनवरी 2026 को ड्राफ्ट रोल के समय कुल मतदाता 12,51,705 थे। सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद कुल मतदाताओं की संख्या 13,43,051 हो गई है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की, सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, एडीएम प्रदीप वर्मा, डिप्टी कलेक्टर विकास चंद्र, गुन्नौर एसडीएम अवधेश कुमार, चंदौसी एसडीएम आशुतोष तिवारी और संभल एसडीएम निधि पटेल सहित कई अधिकारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed