फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   AC bus service launched from Chandausi to Mathura-Vrindavan and Delhi.

Sambhal News: चंदौसी से मथुरा-वृंदावन और दिल्ली के लिए एसी बस सेवा शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
AC bus service launched from Chandausi to Mathura-Vrindavan and Delhi.
चंदौसी। क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर चंदौसी से मथुरा-वृंदावन और दिल्ली के लिए दो एसी बसों का संचालन शुरू किया गया है। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने बृहस्पतिवार को पूजन कर इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस नई सेवा से वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं को अधिक सुविधा मिलेगी। पहले उन्हें निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ती थी। दिल्ली के लिए बस सेवा से व्यापारियों और अन्य यात्रियों को भी लाभ होगा। गुलाब देवी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए यह बस सेवाएं शुरू की गई हैं। भाजपा जिला महामंत्री मनोज कठेरिया ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा बताया।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि चंदौसी-दिल्ली वाया संभल एसी बस सुबह पांच बजे चंदौसी से चलेगी और सुबह 9:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से वापसी में बस सुबह 10:20 बजे रवाना होगी। संभल और चंदौसी होते हुए शाम 4:20 बजे बिसौली पहुंचेगी। इसके बाद शाम पांच बजे बिसौली से मुरादाबाद के लिए रवाना होगी और शाम 6:30 बजे चंदौसी पहुंचेगी। दूसरी एसी बस चंदौसी-वृंदावन वाया अलीगढ़-मथुरा चलेगी। यह बस सुबह आठ बजे चंदौसी से रवाना होकर दोपहर तीन बजे वृंदावन पहुंचेगी। वापसी में शाम 4:30 बजे वृंदावन से चलेगी और रात 11:30 बजे चंदौसी पहुंचेगी। चंदौसी से दिल्ली का किराया 478 रुपये और वृंदावन का किराया 474 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed