फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Illegal country-made pistol factory busted in Obri; 42 pistols seized, one arrested.

Sambhal News: ओबरी में अवैध तमंचा फैक्टरी का खुलासा, 42 तमंचे बरामद, एक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Illegal country-made pistol factory busted in Obri; 42 pistols seized, one arrested.
ओबरी। हीरापुर गांव में एक अवैध तमंचा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। असमोली पुलिस ने मंगलवार को छापा मारकर दो तैयार और 42 अधबने तमंचे बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में एक आरोपी इकरार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बृहस्पतिवार को इस मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपी इकरार ने पूछताछ में 30 तमंचे बेचने की बात कबूल की है। उसने अपने दो साथियों ताहिर और अजीम के नाम भी बताए हैं। ताहिर मौके से भाग निकला था, जबकि अजीम संभल नगर का निवासी है। पुलिस अब इन दोनों फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बेचे गए 30 तमंचों के खरीदारों की पहचान की जा रही है। खरीदारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से असलहे बरामद किए जाएंगे। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम
असमोली पुलिस ने मंगलवार दोपहर हीरापुर स्थित ओवरहेड टैंक परिसर में छापा मारा था। इस दौरान एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। पुलिस ने मौके से शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए। अवैध शस्त्र कारखाने का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। पुलिस अब इस फैक्टरी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed