फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers voiced their demands by holding a Tiranga rally.

Sambhal News: किसानों ने तिरंगा रैली निकालकर मांगों को किया बुलंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers voiced their demands by holding a Tiranga rally.
चंदौसी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता और पदाधिकारी संभल तिराहे के पास मौलागढ़ में एकत्र हुए। दोपहर करीब एक बजे यहां से डीजे और देशभक्ति गीतों के साथ ट्रैक्टर, कार और मोटरसाइकिलों के संघ यात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन

यात्रा मौलागढ़, शक्तिनगर, फव्वारा चौक, सुभाष रोड, मालगोदाम रोड और बदायूं चुंगी होते हुए तहसील परिसर पहुंची। यहां पहले से मौजूद उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार तिवारी को राष्ट्रपति के नाम नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों, मजदूरों और कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति गीतों और नारों के साथ किसानों की मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। देशराज सिंह यादव, उदयवीर सिंह यादव, अंकित ठाकुर, अनिल कुमार एडवोकेट, रामवीर सिंह यादव, महेश यादव, जगपाल सिंह यादव, विनोद कुमार यादव, कल्याण सिंह, राजेश मौर्य, निर्भय ठाकुर, इंतजार, फिरोज नवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू की प्रमुख मांगें
भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता लागू न किया जाए और मौजूदा मुक्त व्यापार समझौतों की समीक्षा हो।
सभी फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी और शत-प्रतिशत सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए।
किसानों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए व्यापक ऋण माफी लागू की जाए।
चारों श्रम संहिताएं रद्द कर श्रमिकों के लिए 42 हजार रुपये प्रतिमाह वैधानिक वेतन सुनिश्चित किया जाए।
मनरेगा को मजबूत कर साल में 200 दिन रोजगार और 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी दी जाए।
विद्युत निजीकरण विधेयक-2025, बीज विधेयक-2025 और एनएफएसए में प्रस्तावित संशोधनों को वापस लिया जाए।
जबरन भूमि अधिग्रहण रोककर किसानों के भूमि अधिकारों की रक्षा की जाए और उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed