{"_id":"6a7e2e9341471256d103a9ca","slug":"nine-routes-including-sambhal-chandausi-will-be-widened-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-138895-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संभल-चंदौसी समेत 9 मार्गों का 42 करोड़ रुपये से होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संभल-चंदौसी समेत 9 मार्गों का 42 करोड़ रुपये से होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जिले में सड़कों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की तैयारी है। नौ प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण किया जाएगा। इन पर करीब 42 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही, जिले में 425 नई सड़कों का जाल भी बिछेगा, जिन पर 85 करोड़ रुपये का व्यय अनुमानित है।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता सुनील प्रकाश ने बताया कि इन परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे गए हैं। स्वीकृति मिलने के बाद इन पर काम शुरू कर दिया जाएगा। संभल-चंदौसी मार्ग को 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। यह मार्ग मोहम्मदपुर टांडा गांव में जाम की समस्या से जूझता है। मुरादाबाद-गवां-बुलंदशहर मार्ग पर सिरसी से बैटला, नवाड़ा, हरसिंहपुर होते हुए लिंक मार्ग तक सड़क को साढ़े तीन मीटर से साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे आवागमन सुगम होगा।
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग का भी चौड़ीकरण होगा। मेरठ-बदायूं राज्य मार्ग भी चौड़ा किया जाएगा। पवांसा से श्योराजपुर होते हुए कुंवरपुर मार्ग का भी विस्तार होगा। चंदौसी-बेरनी रीठ का बाजार मार्ग और सैदनगली-मनोटा मार्ग से इकौंदा होते हुए जोया संपर्क तक के मार्ग भी चौड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के घर तक बनेगी सड़क
425 नई सड़कों में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सरिता सिंह के आवास तक बनने वाली सड़क महत्वपूर्ण है। वर्तमान में यह सड़क खराब है, जिससे आवागमन में कठिनाई होती है। संभल-जोया मार्ग से नियावली तक सड़क बनी हुई है। परियावली में सरिता सिंह के आवास तक नई सड़क का निर्माण होगा। सरकार ने खिलाड़ियों के घर तक सड़क बनाने की घोषणा की थी।
मुख्यालय तक मिलेगी कनेक्टिविटी
रतनपुर-मनोटा संपर्क से असमोली-मढ़न मार्ग पर टांडा गांव में नई सड़क बनेगी। टांडाकोठी से बेला के बीच संपर्क मार्ग का भी नए सिरे से निर्माण होगा। गांव चंदवार से मनोटा मार्ग का निर्माण भी प्रस्तावित है। यह मार्ग पहले खड़ंजा था, जिससे आवागमन मुश्किल होता था। डामरीकरण होने से ब्लॉक मुख्यालय तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और लोगों को सहूलियत होगी। असमोली-लोधीपुर मार्ग से बेला होकर शफातनगर तक का जर्जर मार्ग और हरथला से बहाउद्दीनपुर का कच्चा मार्ग भी परियोजना में शामिल है।
समृद्धि भी लाएंगी सड़कें
अधिशासी अभियंता सुनील प्रकाश ने कहा कि विभाग द्वारा ग्रामीण सड़कों को प्राथमिकता दी जा रही है। नई सड़कों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं और जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण अंचल में आवागमन आसान होगा। यह गांवों में समृद्धि भी लाएंगी। पक्की और चौड़ी सड़कें ग्रामीण इलाकों को शहरों के बाजारों से जोड़ेंगी। इससे किसानों को उपज का सही दाम, बच्चों को बेहतर शिक्षा और मरीजों को समय पर इलाज मिल पाएगा।