{"_id":"6a7e2ed349e12dc618032ad8","slug":"woman-crushed-to-death-after-straw-stack-collapses-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-138933-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भूसे का बोंगा ढहा, दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भूसे का बोंगा ढहा, दबकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव करीमपुर घेर में बुधवार दोपहर भूसा निकालते समय अचानक बोंगा गिरने से उसके नीचे दबकर महिला की मौत हो गई। महिला के घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास व जंगल में तलाश की। तीन घंटे बाद में भूसे के बोंगे के पास तलाश करने पर महिला का शव दबा मिला। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के बृहस्पतिवार सुबह गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया।
करीमपुर घेर निवासी रामा देवी (45) पत्नी दिवंगत जुगेंद्र यादव बुधवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के बाहर बने बोंगे से भूसा लेने गई थीं। इसी दौरान अचानक बोंगा उनके ऊपर गिर गया और वह उसके नीचे दब गईं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। बेटी वीरवती ने पड़ोसियों के साथ जंगल और आसपास के क्षेत्र में महिला की तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
तलाश करते हुए परिजन बोंगे के पास पहुंचे तो वह गिरा हुआ मिला। ग्रामीणों ने जब भूसा हटाना शुरू किया तो नीचे रामा देवी का शव मिला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से शव को घर लाया गया। मृतका के बेटे शूरवीर यादव ने बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। बहन से घटना की जानकारी मिलने पर वह बृहस्पतिवार को घर पहुंचा।
विज्ञापन
परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के सुबह करीब 10:30 बजे गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया। शूरवीर ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसके पिता की भी मौत हो गई थी। अब मां की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतका अपने पीछे पांच बेटियां और दो बेटे छोड़ गई हैं।