{"_id":"69825646a23e4a692d044899","slug":"advocates-will-abstain-from-judicial-work-today-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-131848-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आज न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आज न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे अधिवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल बार एसोसिएशन की ई-लाईब्रेरी कक्ष में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें संभल तहसील के न्यायालयों में लंबे समय से चली आ रहीं विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही, इनके विरोध में चार फरवरी को न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि समस्याओं के संबंध में अनेकों बार सक्षम स्तर पर वार्तालाप हो चुकी है। बावजूद इसके कोई निर्णय नहीं हो रहा है। गैर विवादित पत्रावलियां भी लंबित रखीं जा रही हैं। शासन स्तर पर भी इसके संबंध में शिकायतें की गई हैं लेकिन कोई समाधान अब तक नहीं निकल सका है। इसके विरोध में संभल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे और अपनी मांग को पूरा करवाने के लिए संघर्ष करेंगे।
कहा कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान न हुआ तो आगे आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा। इस दौरान देवेंद्र पाल, शरदचंद्र भारद्वाज, रवि चौधरी, मनीष आर्य, राकेश कुमार, वसी हसन, नीरज गुप्ता, मुकेश राघव, सचिन चौहान, मुस्तकीम अहमद आदि रहे।
Trending Videos