सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Jal Jeevan Mission: Water not available... and difficulties increased

जल जीवन मिशन : नहीं मिला जल... और बढ़ गईं दुश्वारियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission: Water not available... and difficulties increased
विज्ञापन
संभल/सरायतरीन। जल जीवन मिशन के तहत लोगों को पेयजल मुहैया कराने की योजना धरातल नहीं दिख रही है। कहीं ओवरहेड टैंक का निर्माण अधूरा पड़ा है तो कहीं पाइप लाइन बिछाकर सड़कें ऐसे ही छोड़ दी गई हैं। कीचड़ और जलभराव के नजारे दिख रहे हैं। ग्रामीणों को दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा है तो हादसे का अंदेशा भी बना है। फिर भी जिम्मेदार गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
Trending Videos

पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव साकिन शोभापुर मुनजब्ता में पेयजल योजना का कार्य अभी तक में शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों को पेयजल नहीं मिल रहा है। हालांकि गांव में पाइप लाइन पड़ी हुई है मगर उसे बिछाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है। गांव मल्लाह मुस्तफाबाद में ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। सिर्फ पिलर ही लगे हैं। ग्रामीणों को कनेक्शन भी दिए गए हैं। तालाब के नजदीक वाले रास्ते पर ही कुछ घरों में पानी आ रहा है तो वह सबमर्सिबल से सीधा पाइप लाइन के जरिए दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर घरों में कनेक्शन के बाद पानी नहीं आ रहा है। पानी कब आएगा इस बारे में कुछ नहीं पता है। पाइप लाइन बिछाने के लिए तोड़ी गईं सड़कों की मरम्मत में भी विभाग के द्वारा सिर्फ खानापूर्ति ही की गई है। गांव के मुख्य मार्ग पर सड़क की मरम्मत नहीं होने से कीचड़ और जलभराव की स्थिति है। दो पहिया वाहन चालकों को निकालने में काफी परेशानी हो रही है। हादसे का अंदेशा भी बना है। वहीं असमोली ब्लॉक के गांव नहरौली, चंदू नगला और खग्गूपुरा में पाइप लाइन बिछाने बाद सड़कें ऐसे ही छोड़ दी गई हैं। जिस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
0000000000
चोरी हो गई सोलर पैनल की वायरिंग, कई गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप
ओबरी। असमोली ब्लाॅक क्षेत्र के गांव हीरापुर में स्थित ओवरहेड टैंक संचालन के लिए लगे सोलर पैनल सेटअप की वायरिंग चोरी होने से करीब एक महीने से हीरापुर, मलकपुर नवादा, मढ़ैया गांव में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति ठप है। जिसकी जानकारी कई बार संबंधित विभाग को दी गई। फिर भी ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो सका। दूषित पानी पीने से बीमारियों की चपेट में आ रहे ग्रामीणों को बचाने के लिए प्रयास शुरू हुए हैं। केयरटेकर इकरार, चंद्रसैन, जफर हुसैन आदि चंदा जुटाने में लगे हैं। इकरार ने बताया कि जल्द ही चंदे की धनराशि से वायरिंग कराकर ओवरहेड टैंक से पेयजल आपूर्ति शुरू कराने का प्रयास है। संवाद
0000000000
ग्रामीणों को नहीं मिला पानी, खोदकर छोड़ दी सड़कें
रजपुरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव चंदूनगला,चाऊपुर डांडा में दो वर्ष पहले जल जीवन मिशन के तहत बनाए जा रहे ओवरहेड टैंक का काम शुरू हुआ। गांव की गलियों में बिछाई गई पाइप लाइन मुसीबत बन गई है। दोनो गांवों में पानी की पाइप लाइन बिछाने को सड़कें खोदी गईं लेकिन बाद में उनकी मरम्मत नहीं कराई गई है। आलम यह है कि हल्की बारिश में ही सड़कें कीचड़ युक्त हो जाती हैं। जिनसे निकलना दूभर हो जाता है। लोग कीचड़ में फिसलकर गिर रहे हैं। वहीं जिम्मेदार अन्जान बने हुए हैं। संवाद
00000000000
कोट-
.जल निगम के द्वारा गांव में अभी तक पाइपलाइन बिछाने का कोई काम नहीं हुआ है। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण योजना के लाभ का इंतजार कर रहे हैं। नीरज यादव, साकिन शोभापुर मुनजब्ता
0000000000
कोट-
.ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। सबमर्सिबल से सीधे ही पानी पाइप लाइन में दिया जा रहा है। तमाम परिवारों के घरों में टंकी लगने के बाद पानी नहीं मिल पा रहा है। सड़कों की मरम्मत में खानापूर्ति हुई है।
-श्रीनिवास यादव, मल्लाह मुस्तफाबाद
0000000000
.असमोली चीनी मिल के आसपास के गांवों का भूमिगत जल दूषित है। गांव हीरापुर का ओवरहेड टैंक एक महीने से ठप है। जल निगम की लापरवाही से लोगों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल रहा है।
-अनिल कुमार, हीरापुर
0000000000
.एक साल पहले ओवरहेड टैंक का निर्माण हुआ था। पांच जनवरी को रात चोरों ने टैंक के सोलर सेटअप की वायरिंग काटकर चोरी कर ली। तब से पेयजल आपूर्ति ठप है। हैंडपंपों का दूषित पानी पी रहे हैं।
-शकील हीरापुर
-------
कोट

बीडीओ, एडीओ पंचायत व ग्राम प्रधान की सहयोग से सत्यापन कराया जा रहा है। जहां-जहां मरम्मत कार्य होना है। वहां कराया जा रहा है। वैसे कुछ जानकारी मिली है कि कुछ स्थानों पर मरम्मत कार्य कराने के बाद वहां फिर से सड़क टूट गई है। फिलहाल सत्यापन के आधार पर सड़कों की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
-गोरखनाथ भट्ट, सीडीओ, जिला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed