{"_id":"698255f85471aafe71085d0f","slug":"water-filled-on-the-link-road-people-are-facing-problems-in-commuting-sambhal-news-c-204-1-chn1003-126589-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लिंक मार्ग पर भरा पानी, लोगों आने-जाने में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लिंक मार्ग पर भरा पानी, लोगों आने-जाने में हो रही परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। क्षेत्र के साधुमणि आश्रम समेत आसपास के कई गांवों को जाने के लिए जुनावई से अजीजपुर तक बने लिंक मार्ग पर गहरे गड्ढे होने के कारण गांव का गंदा पानी रोड पर जमा हो रहा है, जिससे इधर से निकलने वाले हल्के वाहन तथा बाइक अक्सर पलट जाते हैं। इसके चलते वाहन पर सवार लोग कीचड़ में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इस रोड से अधिकारियों के वाहन भी निकलते हैं, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया है।
यहां सीएचसी के पास से साधुमणी आश्रम तक पीडब्ल्यूडी द्वारा लिंक मार्ग बनाया गया था। इस मार्ग से दस से अधिक गांवों के लोगों का आना-जाना रहता है। आश्रम तक जाने के लिए तमाम साधु संत एवं खिरकबारी टप्पा वैश्य, रामनगर टप्पा वैश्य, अहरोला नौआवाद,अहरोला नवाजी, मणिकावली, काशीपुर, नगला अजमेरी, करयामई, महावली मोहद्दीपुर तथा अजीजपुर सहित कई गांवों के लोगों का आना जाना रहता है। अजीजपुर से आगे गांव के दो तालाबों के पास सड़क पर काफी समय से जल भराव होने के कारण एक से लेकर डेढ़ फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें अक्सर हल्के वाहन पलट जाते हैं। तीन दिन पहले भी साधुमणि आश्रम पर जा रहे दो ई-रिक्शा पलट गए, जिनमें सवार लोग कीचड़ में गिरने से चोटिल हो गए थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
काफी समय से लिंक मार्ग पर जल भराव रहने से गहरे गड्ढे तब्दील हो गए हैं, जिससे गांव के अलावा आसपास के लोगों को आने जाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-सुभाष यादव, निवासी गांव अजीजपुर
-- -- -- -- -
लिंक पर गहरे गड्ढे होने से तीन दिन पहले माघी पूर्णिमा को श्रद्धालुओं से भरे दो ई-रिक्शा पलटने से श्रद्धालुओं के कपड़े गंदे होने के साथ ही वह चोटिल हो गए थे।
-नरेश पाल सिंह, निवासी गांव अजीजपुर
-- -- -- -- -- -- --
इस मार्ग पर दस से अधिक गांवों के लोगों का आना-जाना बना हुआ है। लिंक मार्ग पर दो स्थानों पर जल भराव होने से कई लोगों के वाहन इसमें गिरने से राहगीर घायल हो गए हैं।
-बंगाली सिंह, निवासी गांव काशीपुर
-- -- -- -- -- -
काशीपुर गांव के ही ओमकार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले अपनी बीमार पत्नी को बाइक बैठाकर सीएचसी में उपचार को ले जा रहा था कि बाइक का पहिया गहरे गड्ढे में जाने से बाइक के गिरने से मारी पत्नी चुटैल हो गई थी।
-ओमकार सिंह, निवासी गांव काशीपुर
अजीजपुर गांव में दोनों तालाब भर जाने के कारण तालाब का पानी सड़क पर आ रहा है। पानी की निकासी के लिए सफाई कर्मियों के माध्यम से नाले की सफाई कराई जाएगी। चूंकि यह मार्ग पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आता है, इसलिए सड़क की मरम्मत के लिए विभाग को लिखित रूप से अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के माध्यम से अस्थायी रूप से ईंट के टुकड़े डलवाकर मार्ग को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।
-कुलदीप कुमार, एडीओ पंचायत
Trending Videos