{"_id":"698257a82b19d872320ce57d","slug":"teenager-and-his-father-assaulted-outside-railway-station-sambhal-news-c-204-1-chn1003-126609-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रेलवे स्टेशन के बाहर किशोर और उसके पिता के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रेलवे स्टेशन के बाहर किशोर और उसके पिता के साथ मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। सोमवार देर रात रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर युवकों के गुट ने एक किशोर की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, बीचबचाव कराने आए युवक के पिता के साथ भी दबंगों ने जमकर मारपीट की। इसमें पिता घायल हो गए। जानकारी मिलने पर मौके पर आई पुलिस दोनों पक्ष को अपने साथ कोतवाली ले गई। जहां देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास होते रहे।
नगर से सटे गांव मौलागढ़ निवासी किशोर सोमवार देर रात अपने दादा के साथ किसी काम से रेलवे स्टेशन पर आया था। इस बीच उसकी वहां मौजूद युवकों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि युवकों ने किशोर की पिटाई कर दी। इस दौरान किशोर ने अपने पिता को फोन कर बुला लिया। पर युवकों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने किशोर के पिता के साथ भी जमकर मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। सूचना पर आई पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ कोतवाली ले आई। इस मामले में कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। संवाद
Trending Videos