सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After a dispute with her sister-in-law, the young woman attempted suicide.

Sambhal News: भाभी से विवाद के बाद युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with her sister-in-law, the young woman attempted suicide.
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने मंगलवार दोपहर अपने घर के कमरे में लगे कुंडे से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि परिजनों की नजर उस पर पड़ गई और उसे नीचे उतारा। युवती को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
Trending Videos




परिजनों के बताया कि मंगलवार को युवती का किसी बात को लेकर अपनी भाभी से विवाद हो गया था। बताया कि दोपहर के समय युवती ने अपना कमरा अंदर से बंद कर लिया और कमरे में लगे कुंडे से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास करने लगी। इसी दौरान परिजनों की नजर उस पर पड़ गई। परिजनों ने तत्काल दरवाजा तोड़कर युवती को फंदे से नीचे उतारा और तुरंत उसे सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद युवती की हालत में सुधार हो गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि फिलहाल ऐसी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed