सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Doctor accused of indecency, altercation with BJP members

Sambhal News: डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप, भाजपाइयों से हुई नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Doctor accused of indecency, altercation with BJP members
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। थाना एवं कस्बा कुढ़फतेहगढ़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक एक चिकित्सक पर अस्पताल में मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को क्षेत्र के भाजपाइयों ने अस्पताल पहुंचकर डाक्टर के कार्यकलापों को लेकर विरोध जाया। इसको लेकर काफी देर तक नोकझोंक हुई।
Trending Videos

दियौरा खास के रहने वाले शिकायतकर्ता विष्णु चंद्र ने आरोप लगाया कि वह सोमवार को दवा लेने कुढ़फतेहगढ़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर दवा लेने गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद चिकित्सक ने दवा देने से इन्कार कर दिया और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अस्पताल से बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद डिप्टी सीएमओ के आ जाने पर पर्चा बना कर दवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार सिंह और प्रदीप चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करने को लेकर नाराजगी जताई। इसको लेकर डाक्टर एवं भाजपाइयों के बीच नोकझोंक हुई। इसके साथ ही सीएमओ डॉ. तरुण कुमार पाठक से फोन पर वार्ता कर अवगत कराया गया।

शिकायत कर्ता की ओर से डिप्टी सीएमओ डाॅ. विश्वास अग्रवाल को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान रवि ठाकुर, महेंद्र सिंह पाल, वीरेश पाल, करन सिंह लोधी, रवि कुमार, नरेश कुमार, नेमसिंह, विजय सिंह आदि भाजपाई शामिल रहे।
चिकित्सक ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। वह व्यक्ति अपने बच्चे के लिए दवा मांग रहा था और बच्चा साथ में नहीं था। हमने बच्चे को देखे बिना दवा देने से मना किया था।
इस मामले में एमओआईसी नरौली डाॅ. विश्वास अग्रवाल ने बताया कि कुढ़फतेहगढ पीएचसी में तैनात चिकित्सक की शिकायत मिली है। उनसे इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed