{"_id":"699e0892df14d3c7ed01b8b4","slug":"the-accused-of-killing-a-laborer-by-hitting-him-with-a-shovel-was-sent-to-jail-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127171-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: फावड़ा मारकर मजदूर की हत्या करने के आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: फावड़ा मारकर मजदूर की हत्या करने के आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। बीती 20 फरवरी को दोपहर में बेवजह एक मजदूर की सिर में फावड़ा मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी युवक को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सोमवार को मृतक के भाई की ओर से हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
बताते चलें कि ग्वालियर की जेएमडी कंपनी की ओर से थाना क्षेत्र में बीएसएनएल की फाइबर डालने का काम किया जा रहा है। इस काम में जनपद लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर के मिश्रगांव जमदरी का रहने वाला ओमकार (29), उसका भाई मदन मोहन एवं साले कुलदीप कुमार समेत दस मजदूर लगे हैं। 20 फरवरी को मिठनपुर बांध के पास काम चल रहा था। सभी मजदूर दोपहर के समय खाना खाने के लिए अलग-अलग स्थान पर बैठ गए। इनमें ओमकार मिठनपुर बांध के नजदीक अपना फावड़ा रखकर खाना खाने बैठ गया।
इसी दौरान अलीगढ़ जिले के दादों थाना क्षेत्र के ग्राम अटा का रहने वाला युवक राजबहादुर घूमता हुआ पहुंचा और बेवजह गाली गलौज करने लगा, जब ओमकार ने विरोध किया तो उसने पास में ही रखा फावड़ा उठाकर ओमकार के सिर में मार दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। साथी मजदूरों ने आरोपी को दौड़ाकर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बाद से ही आरोपी थाने में था।
सोमवार को मृतक ओमकार के भाई मदन मोहन पासी की ओर से राजबहादुर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सीओ आलोक कुमार सिद्धू ने बताया कि मौके से पकड़े गए आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos