सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Condemnation of cases filed against farmers in Bijnor

Sambhal News: बिजनौर में किसानों पर दर्ज कराए गए मुकदमों की निंदा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Condemnation of cases filed against farmers in Bijnor
विज्ञापन
संभल। भारतीय किसान संघ ने बिजनौर जिले में निर्माणाधीन मेरठ-पौड़ी हाईवे पर बैराज के पास हेमराज कॉलोनी चौराहे पर भारतीय किसान संघ के बैनर तले अंडरपास की मांग को लेकर धरना देने वाले किसानाें और कॉलोनी के निवासियों पर दर्ज कराए गए मुकदमे की निंदा की है।
Trending Videos

मुख्यमंत्री और सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री को ज्ञापन भेजकर इस मांग को समाधान कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बावजूद अधिकारियों और जिला प्रशासन बिजनौर ने कुछ राजनैतिक व्यक्तियों के निजी स्वार्थ व भूमफिया के लाभ के लिए मिलीभगत की। इस मिलीभगत के चलते शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे धरने को अत्यंत अमर्यादित तरीके से हटा दिया गया पुलिस बल का प्रयोग कर ग्रामवासियों को रात भर नजरबंद रखा गया। शासन स्तर पर निर्दोष किसानों व हेमराज कॉलोनी वासियों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कराए गए हैं, जो कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी का हनन है। इसकी निंदा की जाती है और मांग की जाती है कि प्रकरण में संलिप्त जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाया जाए। मुकदमों की वापसी हो। अंडरपास का निर्माण कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed