{"_id":"6a038d9bea06885a9a051519","slug":"another-explosion-at-an-illegal-fireworks-store-in-ishakpur-cracks-appear-in-houses-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-135282-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ईशाकपुर में फिर आतिशबाजी के अवैध भंडार में धमाका... मकानों में आईं दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ईशाकपुर में फिर आतिशबाजी के अवैध भंडार में धमाका... मकानों में आईं दरारें
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 13 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रजपुरा (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव ईशाकपुर में 22 दिन में दूसरी बार आतिशबाजी के अवैध भंडार में धमाका हो गया। धमाके में किसी की जान तो नहीं गई, लेकिन कई मकानों में दरारें आ गईं और आसपास बंधे पशु झुलस गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली है।
एएसपी ने बताया कि बुलंदशहर के मुबारकपुर निवासी श्यौराज का ईशाकपुर का मकान लंबे समय से खंडहर था। मंगलवार को अचानक मकान में तेज धमाका हो गया। धमाके की सूचना पर रजपुरा थाने की पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल की तो सामने आया कि धमाके से गांव निवासी मनोज और ब्रह्मप्रकाश की भैंसें झुलस गई हैं। आसपास के मकानों में भी नुकसान हुआ है। इसी जांच पड़ताल के दौरान सामने आया कि गांव निवासी ब्रह्मप्रकाश ने इस खंडहर मकान में आतिशबाजी का भंडारण कर गवां में बेचता है। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
गांव में 22 दिन में दूसरा धमाका, ग्रामीणों में रोष
गांव ईशाकपुर में 20 अप्रैल को गांव निवासी अजयपाल के घर भी आतिशबाजी के भंडार में धमाका हुआ था। इसमें अजयपाल की बेटियां दीक्षा (15) और निधि (13) गंभीर झुलसी थीं और दोनों बहनों की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसमें भी लाइसेंस एक्सपायर का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। अब यह दूसरा हादसा हुआ है, जिसमें जान तो किसी की नहीं गई है, लेकिन आसपास के ग्रामीणों के मकानों में दरारें आ गई हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
कोट
आतिशबाजी के अवैध भंडारण में धमाका हुआ है। ग्रामीण का लाइसेंस दूसरे जिले का है और वह अवैध तरीके से गांव के खंडहर मकान में आतिशबाजी का भंडारण कर रहा था। रजपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। -मनोज कुमार रावत, एएसपी (दक्षिणी), संभल
Trending Videos