{"_id":"6a03883ced0f2fedbc00e8a5","slug":"the-roof-of-a-three-story-house-collapsed-in-the-storm-injuring-one-person-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-135257-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आंधी में तीन मंजिला मकान की छत गिरी, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आंधी में तीन मंजिला मकान की छत गिरी, एक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 13 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संभल। असमोली के गांव नरैठा मोहम्मदपुर में मंगलवार को तेज आंधी-तूफान और बारिश के चलते एक तीन मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल की छत और दीवारें भरभराकर गिर गईं। हादसे में आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है, जबकि गांव में फेरी करने आए एक युवक को चोट आई।
गांव निवासी आबिद के मकान की ऊपरी मंजिल अचानक गिरने से ईंटें पड़ोसी फिरोज पुत्र इकबाल, बाबू पुत्र शब्बीर हुसैन तथा आसिफ व हनीफ पुत्रगण रशीद के घरों की छतों और कमरों में जा गिरीं। हादसे के दौरान गांव में फेरी करने आए अमरोहा के थाना डिडौली अंतर्गत गांव शेखुपुर खैया निवासी मोहम्मद उमर के सिर में चोट लग गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए अपने साथ ले गए।सूचना पर मंसूरपुर माफी पुलिस चौकी से टीम पहुंची और जानकारी की।
Trending Videos