सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Arrest order for property dealer who fraudulently collected money

Sambhal News: धोखा देकर धनराशि वसूलने वाले प्रॉपर्टी डीलर की गिरफ्तारी का आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Arrest order for property dealer who fraudulently collected money
विज्ञापन
संभल। उपभोक्ता आयोग ने आवासीय योजना विकसित कर भूखंड बेचने का आश्वासन देकर एक लाख रुपये वसूलने वाले प्रॉपर्टी डीलर की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
Trending Videos

अधिवक्ता ने बताया कि गांव बमनेटा के निवासी प्रॉपर्टी डीलर सीताराम भारद्वाज ने बमनेटा में एक आवासीय योजना विकसित की। जिसमें प्लॉट खरीदने के लिए नितिन ने भी आवेदन किया। प्लॉट की कीमत 13 लाख बताई गई और एक लाख एडवांस जमा कराए। प्रॉपर्टी डीलर ने बुकिंग धनराशि जमा करने के बाद बताया कि नाली, सड़क बिजली आदि की व्यवस्था तीन माह में पूरी हो जाएगी।
शेष धनराशि जमा कराकर आवंटित भूखंड संख्या 14 पर कब्जा दे दिया जाएगा, लेकिन तीन माह की अवधि व्यतीत होने के उपरांत भी प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क, नाली, बिजली आदि का निर्माण नहीं कराया और ना ही भूखंड का विक्रय पत्र निष्पादित करने में कोई रुचि दिखाई। इस पर नितिन ने अधिवक्ता के माध्यम से जिला उपभोक्ता आयोग संभल में परिवाद योजित करके एक लाख रुपये ब्याज सहित वापसी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने 17 सितंबर 2025 को प्रॉपर्टी डीलर को आदेश दिया कि वह एक लाख रुपये और उस पर भुगतान की तिथि तक 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के अलावा 25 हजार क्षतिपूर्ति, वाद व्यय अदा करें। लेकिन प्रॉपर्टी डीलर ने जिला उपभोक्ता आयोग के आदेश का अनुपालन नहीं किया। जिस पर जिला आयोग संभल ने प्रॉपर्टी डीलर सौरभ भारद्वाज के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर गिरफ्तारी के आदेश दे दिए l
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed