सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The main task is to take the schemes to the peopleThe main task is to take the schemes to the people

Sambhal News: योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना मुख्य कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The main task is to take the schemes to the peopleThe main task is to take the schemes to the people
विज्ञापन
संभल। भाजपा नगर इकाई के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में पहले सत्र में मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सिंह ने पार्टी के इतिहास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अब तक रहे राष्ट्रीय अध्यक्षों के बारे बताने के साथ यह भी जानकारी दी कि उन्होंने किस तरह पार्टी के कार्यों में योगदान दिया।
Trending Videos

नगर की माथुर वैश्य धर्मशाला में हुए कार्यक्रम में भाजपा नेता संजय सांख्यधर ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। दूसरे सत्र में पंकज गुप्ता ने कहा कि पार्टी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम जरूरी होता है। जिसका हमें चुनाव में फायदा होता है। रूपेश सर्राफ ने कहा कि कार्यकर्ता को प्रशिक्षण से पार्टी की विचारधारा के बारे में बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे सत्र में मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रिंकू ने पार्टी की कार्य पद्धति के बारे में बताया। उन्होंने किस तरह योजनाओं को आमजन तक पहुंचना है इसकी जानकारी दी। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारा मुख्य कार्य है।
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण का प्रत्येक कार्यकर्ता को बहुत लाभ मिलेगा। वह योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दौरान नगर अध्यक्ष कशिश कौशल, सौरभ गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, शोभित गुप्ता, गोपाल शर्मा, विपिन गुप्ता, मुकुल रस्तोगी, दिनेश कुमार जाटव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed