सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Laborer dies after lintel collapses, family in shock

Sambhal News: लिंटर गिरने से मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after lintel collapses, family in shock
विज्ञापन
चंदौसी। मोहल्ला पजाया में शनिवार सुबह मकान का लिंटर तोड़ते समय बड़ा हादसा हो गया। पहली मंजिल पर बने कमरे का लिंटर अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसके मलबे में मजदूर कफिल दब गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
Trending Videos




नगर के मोहल्ला लक्ष्मणगंज निवासी कफिल पुत्र मतीन मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार सुबह वह अपने फुफेरे भाई रिजवान के मोहल्ला पजाया स्थित मकान की पहली मंजिल का लिंटर तोड़ रहा था। उसके साथ दो अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लिंटर भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में कफिल दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। काफी मशक्कत के बाद कफिल को मलबे से बाहर निकाला गया और निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी अमरीन, बेटा आमिर और बेटी अमजा को छोड़ गया है। वहीं, परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed