{"_id":"69dab24bc6fdcadb3401e69e","slug":"raids-conducted-in-four-districts-in-search-of-the-murderers-of-father-and-son-sambhal-news-c-204-1-chn1003-128455-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पिता-पुत्र के हत्यारोपियों की तलाश में चार जिलों में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पिता-पुत्र के हत्यारोपियों की तलाश में चार जिलों में दी दबिश
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। पिकअप लूट और पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी संतोष व उसके भाई अरविंद की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया है। पुलिस ने बदायूं , अमरोहा, शाहजहांपुर, मुरादाबाद के गई स्थानों पर दबिश दी है। लेकिन दोनों आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
थाना क्षेत्र के भिरावटी के मजरा मलुआ के घेर निवासी नरेश कुमार व उनके पुत्र भीमसेन का गाड़ी सहित अपहरण कर हत्या कर दी थी और दोनों शवों को शामली के खेत में फेंक कर पिकअप लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने बदायूं निवासी मनोज को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था। पुलिस की मनोज से पूछताछ में संतोष, अरविंद निवासी गांव रझैरा सलेमपुर थाना कैला देवी जिला संभल के प्रकाश में आए हैं।
जिनके साथ मिल कर मनोज ने लूट व हत्याकांड की योजना बनाई थी। अब पुलिस संतोष और अरविंद की तलाश में जुटी है। आरोपियों की कॉल डिटेल की लोकेशन पर दबिश दे रही हैं। लेकिन आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद होने के कारण कामयाबी नहीं मिल रही हैं। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि कई जनपदों पर दबिश दे चुके हैं। जल्दी कामयाबी मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos