{"_id":"6a1c9733a370e76c92059944","slug":"bike-rider-dies-after-collision-with-a-canter-sambhal-news-c-204-1-chn1011-129736-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के पतरिया जुनावई लिंक मार्ग पर गांव नंदपुर के समीप मोड़ पर तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
धनारी थाना क्षेत्र के दिनौरा गांव के रहने वाले मुनाजिर (32) पुत्र माशूक अली और आलम शेर (25) पुत्र गुलशेर बाइक पर कुछ सामान लेने के लिए जुनावई आ रहे थे। रविवार को करीब 12 बजे जैसे ही वह गांव नंदपुर के समीप मोड़ पर पहुंचे तभी सामने से तेज रफ्तार आ रहे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क से काफी दूर जा गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों बाइक सवारों को सीएचसी में लाया गया, जहां डॉक्टर ने मुनाजिर को मृत घोषित कर दिया। आलम शेर की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक राम खिलाड़ी यादव भी मौके पर पहुंच गए थे।