फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Body of former village head's husband found in Tirthkund; injury marks on head.

Sambhal News: पूर्व प्रधान के पति का शव तीर्थकुंड में मिला, सिर पर चोट के निशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Body of former village head's husband found in Tirthkund; injury marks on head.
संभल। कोतवाली क्षेत्र के प्राचीन कुरुक्षेत्र तीर्थ मंदिर परिसर स्थित स्नान कुंड में पूर्व प्रधान के पति का शव पड़ा मिला। सिर में चोट लगी थी। मृतक की पहचान हयातनगर थाना क्षेत्र के सीतापुरी गांव निवासी 60 वर्षीय ब्रह्मा सैनी के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी कुसुम पूर्व प्रधान हैं। उनका उपचार कराने के लिए ही वह संभल आए हुए थे।
विज्ञापन


बुधवार की रात करीब 11:30 बजे शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि ब्रह्मा सैनी की पत्नी कुसुम पिछले 19 जुलाई से संभल के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार रात करीब 8 बजे अस्पताल से घर जाने की बात कहकर बह्मा सैनी निकले थे लेकिन वह घर नहीं पहुंचे और देर रात उनका शव तीर्थकुंड में मिला।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि वह मंदिर परिसर तक कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी नहीं है। कोतवाली प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि मृतक की पहचान जेब से मिले दस्तावेज और मोबाइल नंबर के आधार पर की गई थी। शव के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कुंड में गिरने से मौत होना प्रतीत होता है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके। मृतक अपने पीछे चार बेटे व दो बेटियों को छोड़ गए हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed