{"_id":"6a627efce08faf03910ad8d3","slug":"roads-will-be-made-pothole-free-for-the-kanwar-yatra-sambhal-news-c-204-1-chn1003-131210-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कांवड़ यात्रा के लिए गड्ढा मुक्त किए जाएंगे रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कांवड़ यात्रा के लिए गड्ढा मुक्त किए जाएंगे रास्ते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। प्रशासन कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुट गया है। कांवड़ियों के मार्ग गड्ढा मुक्त कराने के लिए डीएम ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के संग बैठक की है। बैठक में कहा गया कि कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मंदिरों के पास पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था रहेगी।
जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित मार्गों पर साफ-सफाई कराने और जलभराव रोकने और अन्य व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के लिए टीम गठित कराई। कहा कि मानसून का समय चल रहा है। मार्गों पर टूट-फूट तथा जलभराव, कीचड़ हो सकता है। इससे निपटने की तैयारी रखें। उन्होंने कहा कि स्कूलों और अस्पतालों के कई मार्ग खराब हैं। इन्हें भी ठीक कराएं। जलभराव क्यों होता है, इसका आकलन कर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
अनुपस्थित रहे पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस
डीएम बैठक से अनुपस्थित ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश डीपीआरओ को दिए। साथ ही ग्राम पंचायतों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि विद्यालय भवनों का कायाकल्प कराएं। आंगनबाड़ी और अन्नपूर्णा भवनों के अधूरे कार्य पूरे कराए जाएं। अंत्येष्टि स्थलों के रास्ते भी ठीक कराएं। जिन ग्राम पंचायतों में कम व्यय हुआ है, उनके ग्राम सचिवों से बात करके अड़चनें दूर कराईं जाएं।
विज्ञापन
इन मंदिरों के मार्ग ठीक कराए जाएंगे
शिव मंदिर गंगहेटा, कैलादेवी मंदिर खिरनी, सादातबाडी मंदिर, शिव मंदिर सेमला गुन्नौर, शिव मंदिर मौलागढ़, हरिबाबा धाम, झारखंड महादेव मंदिर गुमसानी, जलेश्वर शिव मंदिर के मार्ग कांवड़ यात्रा से पहले ठीक कराए जाने के निर्देश बैठक में दिए गए हैं। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी एडीओ पंचायत तथा ग्रामों के सचिव उपस्थित रहे।