{"_id":"6a691a0cc028adff6005fa1c","slug":"boy-dies-under-suspicious-circumstances-in-kashipur-allegations-of-occult-ritual-sambhal-news-c-204-1-chn1003-131359-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में बालक की काशीपुर में मौत, तंत्र क्रिया का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में बालक की काशीपुर में मौत, तंत्र क्रिया का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। उत्तराखंड के थाना काशीपुर क्षेत्र के गांव लालपुर स्थित आश्रम में दादी के साथ गए मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बालक के बेहोश होने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आश्रम के साधु वेशधारियों पर तंत्र क्रिया कर हत्या करने का आरोप लगाया और दो साधुओं को पकड़ कर अपने गांव ले आए। जहां हंगामे की सूचना पर थाना कुढ़फतेहगढ़ समेत कई थानों की पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हे।
गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बेरनी की रहने वाले गंगाशरण की पत्नी वीरवती सोमवार को पड़ोस की महिला के साथ अपने छह वर्षीय पोते अर्पित यादव को लेकर घर की कलह शांत कराने के लिए उत्तराखंड के काशीपुर क्षेत्र के गांव लालपुर स्थित एक आश्रम में गई थी। बालक अर्पित के पिता सुगर सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह चार बजे वीरवती ने दूसरे नंबर से फोन किया था और बताया कि आश्रम के कमरे में अर्पित काफी समय से बेहोश पड़ा है। सूचना पर वह अपने भाई उमेश कुमार, अवधेश और विद्याराम के साथ चारपहिया गाड़ी से आश्रम पहुंच गए। जहां बेटे की हालत देखकर उन्होंने साधुओं पर तंत्र क्रिया आरोप लगाया।
आरोप है कि जब वह आश्रम से बच्चे को लाने लगे तो साधुओं ने विरोध करते हुए मारपीट करना शुरू कर दी। किसी तरह वह सभी आश्रम से निकलने में सफल हुए और इसी दौरान तीन साधु वेशधारियों को पकड़ कर गाड़ी में बिठा लिया और गाड़ी से गांव की ओर रवाना हो गए। आश्रम से निकले ही थे कि एक साधु वेशधारी मौका पाकर चलती गाड़ी से कूद कर भाग निकला। जबकि दो साधुओं को पकड़ कर गांव ले आए। इसके बाद परिजन बालक को चंदौसी सीएचसी ले आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और साधुवेशधारियों पर तंत्र क्रिया का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाने की पुलिस दोनों साधुओं को पकड़ कर थाने ले गई। सीओ विवेक जावला भी गांव पहुंच गए, जनपद मुरादाबाद थाना बिलारी की पुलिस सहित चंदौसी, बनियाठेर पुलिस भी बुला ली गई और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
-- -- -- -
बालक को हिचकी आने पर जिंदगी की उम्मीद जगी
चंदौसी। सीएचसी चंदौसी से मृत घोषित करने के बाद दोपहर तीन बजे करीब बालक अर्पित यादव को हिचकी आने पर परिजनों में जिंदगी की उम्मीद जग गई। जिससे परिजन बालक को चंदौसी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-- -- -- --
वर्जन:
घटना उत्तराखंड के काशीपुर थाना क्षेत्र की है। वहां की पुलिस से बात हुई है। काशीपुर की पुलिस का कहना है कि अगर परिजन तहरीर देना चाहते हैं, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बालक की मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। पकड़े गए साधु वेशधारी झाड़ फूंक वाले प्रतीत हो रहे हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है। - विवेक जावला, सीओ चंदौसी