फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Car hits pole after collision with pickup; five injured.

Sambhal News: पिकअप की टक्कर के बाद पोल से टकराई कार, पांच घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Car hits pole after collision with pickup; five injured.
चंदौसी। गांव आटा के सैनिक चौराहे के पास मंगलवार दोपहर पिकअप की टक्कर से एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष अंकित जैन के अलावा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता समेत तीन अन्य व्यापार मंडल के सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़ कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


मंगलवार को बहजोई स्थित जिला कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग व्यापार बंधु की बैठक प्रस्तावित थी। इसमें शामिल होने के लिए भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अंकित जैन, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, हरिगोपाल वार्ष्णेय, देवेंद्र गुप्ता और शीनू गुप्ता कार से चंदौसी से बहजोई के लिए रवाना हुए थे। हालांकि किसी कारणवश बैठक नहीं हो सकी, जिसके बाद सभी लोग वापस चंदौसी लौट रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव आटा स्थित सैनिक चौराहे के पास सामने से आ रही एक पिकअप से उनकी कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा भिड़ी।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही भाजपा और व्यापार मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को तत्काल चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी वोबिंद्र कुमार ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed