सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Defense Minister Rajnath Singh gave big statement regarding development of Kashmir and PoK In Sambhal

UP: पीएम ने चुटकी बजाकर कश्मीर से हटा दी धारा 370, पीओके पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 10 Apr 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार

संभल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर के विकास और पीओके को लेकर बड़ा बयान दिया। कश्मीर के विकास को देखकर पीओके के लोग कुछ समय बाद भारत के साथ आ सकते हैं। अब भारत कमजोर नहीं ताकतवर देश बना चुका है। यह बात दुनिया स्वीकार कर रही है।

Defense Minister Rajnath Singh gave big statement regarding development of Kashmir and PoK In Sambhal
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
Follow Us

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद भारत कमजोर नहीं ताकतवर देश बन चुका है। दुनिया के ताकतवर देश इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। भाजपा ने घोषणा पत्र में वादा किया, तो पीएम मोदी ने चुटकी बजाकर कश्मीर से धारा 370 हटा दी। अब ऐसा लगता है कि कश्मीर के विकास को देखकर पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) के लोग जल्द ही भारत के साथ आ सकते हैं। 

विज्ञापन
loader
Trending Videos


बुधवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चंदौसी के आशीष गार्डन में भाजपा सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन को संबोधित किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सारे देश में करिश्मा हो रहा है। जनता ने इस बार मन बना लिया है कि नरेंद्र मोदी को 400 से अधिक सीटों के साथ पीएम बनाकर संसद भेजना है। इसके पीछे तर्क है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी घोषणा पत्र में अब तक जो भी हमने कहा है, उसे अक्षरश: पूरा किया है। पहले राजनीतिक पार्टियां कहती कुछ थीं, करती कुछ थीं। इस कारण राजनीतिक पार्टी और नेताओं से जनता का विश्वास कम होता चला गया। भाजपा ने उसे समझा और विश्वास को हासिल किया है। देश में बिना भेदभाव के विकास किया। हिंदू-मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी को बिना जातपात के योजनाओं का लाभ दिलाया। बुलेट ट्रेन तक भारत में चलने लगी। अरब के पांच देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मान से पीएम मोदी को नवाजा है।  

2027 तक भारत दुनिया की प्रथम तीन अर्थव्यवस्था में होगा शामिल
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने तेजी के साथ विकास किया है। 2014 में जब भाजपा की सरकार बनी थी, तब देश अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें स्थान पर था। दो साल पहले ही तेजी के साथ जंप किया और अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। 

दुनिया के विकसित देश भी मान रहे है कि 2027 के आते आते भारत दुनिया के तीन प्रमुख देशों में शामिल हो जाएगा। पहले सात से आठ किलोमीटर हाईवे प्रति दिन दिन बनते थे। नये भारत में 37 से 38 किलोमीटर हाईवे रोजाना बन रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि यूक्रेन व रूस के युद्ध के दौरान वहां फंसे भारतीय को सुरक्षित निकाला गया। पीएम मोदी के वार्ता करने पर दोनों देशों ने साढ़े चार घंटे के लिए युद्ध रोक दिया और 22500 लोगों को बाहर निकाला गया। ये नये भारत की तस्वीर है। 

सपा व कांग्रेस पर कंसा तंज 
चंदौसी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सपा और कांग्रेस पर खूब तंज कंसा। बातों बाताें में मुलायम सिंह यादव की तारीफ भी कर गए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का मामला खत्म है। ईमानदारी से कहे, तो जब मुलायम सिंह जी थे, तो सपा का मामला कुछ ओर था। अब 2024 में खेल साफ हो जाएगा। इसके बाद सपा तो सफा, यानी समाप्तवादी पार्टी। साइकिल पिंचर हो गई है। टायर खुल गए हैं। हाथ का पंजा लटक कर गया झूल, अब देश में खिलेगा फूल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed